ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news allegation of forcible occupation of land victim s family upset due to no action taken despite court order

Sonbhadra News: जमीन पर जबरन कब्जे का आरोप, न्यायालय के आदेश के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से पीड़ित परिवार परेशान.

सोनभद्र में जमीन पर जबरन कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया है, गाटा संख्या 84 और 87 समेत सरकारी जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, राजस्व नक्शे में सीमाएं स्पष्ट दर्ज होने का दावा। पीड़ित पक्ष के मुताबिक सिविल न्यायालय से उनके पक्ष में आदेश होने के बावजूद नहीं रुका विवाद। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई।

sonbhadra

4:57 PM, Nov 12, 2026

Share:

Sonbhadra News: जमीन पर जबरन कब्जे का आरोप, न्यायालय के आदेश के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से पीड़ित परिवार परेशान.
logo

जमीन पर कब्जे का आरोप, न्यायालय के आदेश के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से न्याय की गुहार लगा रहा पीड़ित परिवार।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

जमीन की सीमाएं राजस्व नक्शे में स्पष्ट दर्ज होने के बावजूद दीवार से सटाकर जबरन कब्जा किए जाने का आरोप सामने आया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि संबंधित लोग जमीन के गाटा संख्या 84 और 87 के साथ सरकारी जमीन पर भी कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। बताया गया कि उक्त जमीन 17 लोगों के नाम आवंटित की गई है, लेकिन अब तक किसी को वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका है। पीड़ित परिवार का कहना है कि इस मामले में सिविल न्यायालय से उनके पक्ष में आदेश भी पारित हो चुका है, इसके बावजूद कथित कब्जे की कोशिश जारी है। आरोप है कि स्थानीय पुलिस उनकी शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित कई बार पुलिस अधीक्षक कार्यालय और क्षेत्राधिकारी से न्याय की गुहार लगा चुके हैं। क्षेत्राधिकारी द्वारा थाना प्रभारी को फोन कर कार्रवाई का आश्वासन भी दिया गया, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि उनके घर के पीछे बनी नाली और पानी की निकासी का पाइप तोड़ दिया गया है, जिससे जलनिकासी की समस्या उत्पन्न हो गई है। पीड़ितों का कहना है कि वे मेहनत-मजदूरी कर किसी तरह अपना घर बनाते हैं। ऐसे में जमीन और मकान पर कब्जे की कोशिश से पूरा परिवार परेशान है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन और पुलिस के उच्चाधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जमीन की पैमाइश कराने तथा कथित अवैध कब्जे पर रोक लगाने की मांग की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.