मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news allegation of labor from minors in plant protection work of forest department labor forest department team reached the spot

Sonbhadra News: वन विभाग के पौध संरक्षण कार्य में नाबालिगों से मजदूरी का आरोप, मौके पर पहुंची श्रम-वन विभाग की टीम.

बभनी के नधिरा किरविल जंगलों में पौध संरक्षण कार्य में नाबालिग बच्चों से काम कराने का मामला सामने आया। विहिप की सूचना पर श्रम विभाग और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जहां बच्चे काम करते मिले। छह बच्चों ने सुबह आठ से शाम पांच बजे तक काम करने की बात बताई, टीम ने सभी को घर पहुंचाया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने मेडिकल परीक्षण के बाद उम्र की पुष्टि होने पर नियमानुसार कार्रवाई की बात कही।

sonbhadra

5:45 PM, Aug 23, 2026

Share:

Sonbhadra News: वन विभाग के पौध संरक्षण कार्य में नाबालिगों से मजदूरी का आरोप, मौके पर पहुंची श्रम-वन विभाग की टीम.
logo

नधिरा किरविल जंगल में पौध संरक्षण कार्य के दौरान काम करते मिले नाबालिग बच्चे।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

बभनी के नधिरा किरविल जंगलों में वन विभाग द्वारा लगाए गए पौधों के संरक्षण कार्य में नाबालिग बच्चों से काम कराने का मामला सामने आया है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के प्रखंड संयोजक की सूचना पर श्रम विभाग और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को काम करते हुए पकड़ा। बताया गया कि पौधों की निराई-गुड़ाई और सुरक्षा के लिए वन विभाग ने छोटे बच्चों को काम पर लगाया था। इसकी जानकारी मिलने पर विहिप के प्रखंड संयोजक ने तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित किया। सूचना के आधार पर पहुंची विभागीय टीम ने बच्चों को काम करते हुए पाया। मौके पर बच्चों ने बताया कि वे सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक काम करते हैं। इनमें बभनी थाना के सहगोडा निवासी 10 वर्षीय नीरज कुमार गोंड (कक्षा 5), 12 वर्षीय महेश कुमार गोंड (कक्षा 8), 11 वर्षीय संजय कुमार गोंड (कक्षा 6), 12 वर्षीय संदीप गोंड (कक्षा 5), 13 वर्षीय रविन्द्र गोंड (कक्षा 8) और 12 वर्षीय दिलबरन (कक्षा 5) शामिल हैं। विहिप संयोजक हर्षित दुबे ने इसे बाल श्रम कानून का खुला उल्लंघन बताते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने भी सरकारी काम में बच्चों से मजदूरी कराने को लेकर नाराजगी व्यक्त की है। घटना की जानकारी मिलने पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनोज शर्मा अपनी टीम के साथ म्योरपुर रेंजर जबर सिंह, दरोगा शिव मंगल और चंद्रभान पटेल के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने बच्चों को उनके घर तक पहुंचाया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि सोमवार को उक्त किशोरों का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। यदि बच्चे 14 साल से कम उम्र के पाए जाते हैं, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.