क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news allegation of molestation of innocent child crowd got angry accused arrested

Sonbhadra News: मासूम से छेड़छाड़ का आरोप, भीड़ का फूटा गुस्सा, आरोपी गिरफ्तार.

अनपरा थाना क्षेत्र में एक मासूम बच्ची से कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। आक्रोशित वार्डवासियों ने आरोपी को उसकी दुकान से पकड़कर जमकर पिटाई की और करीब एक किलोमीटर तक घसीटते हुए अनपरा थाने पहुंचाकर पुलिस के हवाले कर दिया। ही क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पांडेय ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया है।

sonbhadra

6:13 PM, Mar 23, 2026

Share:

Sonbhadra News: मासूम से छेड़छाड़ का आरोप, भीड़ का फूटा गुस्सा, आरोपी गिरफ्तार.
logo

सीओ ने कहा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा मामला।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

जनपद के अनपरा थाना क्षेत्र में एक मासूम बच्ची से कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। आक्रोशित वार्डवासियों ने आरोपी को उसकी दुकान से पकड़कर जमकर पिटाई की और करीब एक किलोमीटर तक घसीटते हुए अनपरा थाने पहुंचाकर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार, आरोपी क्षेत्र में इलेक्ट्रिकल रिपेयर की दुकान चलाता था और घरों में बिजली व पंखा मरम्मत का कार्य करता था। आरोप है कि वह एक घर में काम के दौरान घर में मौजूद 9 वर्षीय बेटी के साथ कई बार गलत हरकत करता था। बच्ची डर के कारण अब तक चुप रही। सोमवार को सुबह करीब 11 बजे ट्यूशन पढ़ाने आई शिक्षिका बच्चों को “गुड टच-बैड टच” के बारे में समझा रही थीं। इसी दौरान बच्ची रोने लगी और उसने अपने साथ हुई आपबीती बताई। यह सुनते ही परिजन और आसपास की महिलाएं आक्रोशित हो गईं और आरोपी की दुकान पर पहुंच गईं। पूछताछ के दौरान मामला बढ़ने पर गुस्साई भीड़ ने आरोपी को दुकान से बाहर निकालकर पिटाई शुरू कर दी। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गए। भीड़ आरोपी को पीटते हुए करीब एक किलोमीटर तक अनपरा थाने तक ले गई। इस दौरान घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष सतेंद्र राय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। वही क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पांडेय ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर आरोपी को सख्त सजा दिलाई जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.