ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news allegation of obscene dance in the name of fashion show in private hotel uproar

Sonbhadra News: निजी होटल में फैशन शो के नाम अश्लील डांस का आरोप, हंगामा.

अनपरा थाना क्षेत्र में रांची-रीवा राज्य मार्ग पर स्थित एक निजी होटल में देर रात उस समय हंगामा खड़ा हो गया। जब होटल में फैशन शो के नाम पर अश्लील डांस कराया जाने की बात पर हिंदू संगठन आग बबूला हो गए। सूचना मिलने पर पहुंचे बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओ ने फैशन शो के नाम पर अश्लील डांस पर विरोध प्रदर्शन किया।

sonbhadra

10:47 AM, Jan 13, 2026

Share:

Sonbhadra News: निजी होटल में फैशन शो के नाम अश्लील डांस का आरोप, हंगामा.
logo

विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने किया विरोध, पुलिस जांच में जुटी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

अनपरा थाना क्षेत्र में रांची-रीवा राज्य मार्ग पर स्थित एक निजी होटल में देर रात उस समय हंगामा खड़ा हो गया। जब होटल में फैशन शो के नाम पर अश्लील डांस कराया जाने की बात पर हिंदू संगठन आग बबूला हो गए। सूचना मिलने पर पहुंचे बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओ ने फैशन शो के नाम पर अश्लील डांस पर विरोध प्रदर्शन किया।

Img

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि होटल में बिना अनुमति ऑडिशन आयोजित किया गया था, जिसमें क्षेत्र की लड़कियों को मॉडलिंग और फैशन शो के बहाने बुलाया गया था। इस दौरान उनसे अश्लील नृत्य कराया जा रहा था, जो शर्मनाक है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे मामला और गरमा गया। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह परिवर्तन प्रमुख पवन सिंह, जिला प्रमुख धर्म प्रसार दीपक सिन्हा और जिला कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश खंडेलवाल ने आरोप लगाया कि कुछ लोग सुनियोजित तरीके से लड़कियों को गुमराह कर रहे थे।

विज्ञापन

Img

उन्होंने इसे अपने समाज और संस्कृति के खिलाफ बताया। मामला तूल पकड़ने पर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही ऑडिशन आयोजित करने वाले लोग वहां से फरार हो गए।

Img

पुलिस ने होटल के रजिस्टर की जांच की, जिसमें नियम के मुताबिक ठहरने वालों की जानकारी अधूरी पाई गई। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और वायरल वीडियो के आधार पर भी कार्रवाई की जाएगी। वही स्थानीय लोगों ने ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो रविवार देर रात का बताया जा रहा है।

headingicon

सम्बंधित खबर

headingicon

विज्ञापन

headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.