Sonbhadra News: पति-बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म का आरोप, बभनी थाने में मुकदमा दर्ज.
बभनी थाना क्षेत्र की महिला ने गांव के ही युवक पर पति और बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने मामले की जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता ने आरोपी से परिवार को खतरा बताते हुए सुरक्षा की भी गुहार लगाई है।
sonbhadra
6:40 PM, Aug 25, 2026
Share:


बभनी थाना परिसर का दृश्य, जहां महिला की शिकायत पर दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के ही एक युवक पर उसके पति और बच्चे को जान से मारने की धमकी देने तथा उसके साथ दुष्कर्म व परेशान करने का आरोप लगाया है। महिला ने मंगलवार को बभनी थाने में प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि अपने पति मोहनलाल व बच्चे के साथ रहती है। आरोप है कि उसके घर के पास रहने वाला मुकेश कुमार उम्र करीब 20 वर्ष आए दिन उसे परेशान करता है और उसके पति व बच्चे को जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म करता रहा। महिला का आरोप है कि युवक की हरकतों से वह काफी परेशान है। महिला ने बताया कि 24 अगस्त सोमवार को रात में जब उसका पति और अन्य परिजन घर पर नहीं थे, तभी आरोपी उसके घर में घुस आया और उसके साथ धमकी देकर दुष्कर्म करने लगा। इसके बाद उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया और डायल-112 पुलिस को सूचना दी। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी द्वारा उसे लगातार धमकाया जा रहा है, जिससे वह और उसका परिवार भयभीत हैं। पीड़िता ने बभनी पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने तथा अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की गुहार लगाई है। बभनी थाना के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच के बाद तथ्यों के आधारपर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
