ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news allegation of religious conversion and molestation of the girl the victim appealed to the police demanding protection of the family

Sonbhadra News: युवती से धर्म परिवर्तन और छेड़खानी का आरोप, पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार, परिवार की सुरक्षा की मांग.

दुद्धी थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन और लैंड-जिहाद से जुड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है। अनुसूचित जनजाति वर्ग की एक युवती ने कुछ लोगों पर धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन देने, शादी का दबाव बनाने और परिवार को धमकाने का गंभीर आरोप लगाया है।

sonbhadra

11:30 AM, Nov 13, 2025

Share:

Sonbhadra News: युवती से धर्म परिवर्तन और छेड़खानी का आरोप, पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार, परिवार की सुरक्षा की मांग.
logo

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में सनसनी मामला आया सामने

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के बघाडू गांव में धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन देने और छेड़खानी का गंभीर मामला सामने आया है। गांव की रेनू कुमारी ने दुद्धी कोतवाली में तहरीर देकर कुछ लोगों पर ये आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने अपने परिवार की सुरक्षा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी गई तहरीर में रेनू कुमारी ने बताया कि वह अनुसूचित जनजाति से संबंध रखती है। उसके पिता मनोज सिंह विकलांग हैं और भूजा बेचकर परिवार चलाते हैं, जबकि मां मेहनत-मजदूरी कर चार बेटियों और एक बेटे का पालन-पोषण करती हैं। रेनू के अनुसार, गांव के बहादुर अली, नसीम उद्दीन, अजमत अली, रजिया पनिका और अमवार निवासी अब्दुल सुभान लगातार उनके घर आते हैं। ये लोग परिवार को मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए धन, मकान और विवाह का लालच देते हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब उनके परिवार ने धर्म परिवर्तन से इनकार कर दिया, तो आरोपियों ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। रेनू भाऊराव देवरस डिग्री कॉलेज दुद्धी में पढ़ती है। उसका कहना है कि कॉलेज जाते समय बहादुर अली, नसीम उद्दीन, अजमत अली और अब्दुल सुभान उसका पीछा करते हैं, छेड़खानी करते हैं और उसे कार में बैठने के लिए दबाव डालते हैं।रेनू ने अपनी तहरीर में यह भी उल्लेख किया है कि आरोपी बहादुर अली गरीब और आदिवासी लोगों की जमीन खरीदकर बाहरी व्यक्तियों को बसाने का काम करता है। पीड़िता का आरोप है कि वह आर्थिक प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने वाले एक संगठित गिरोह का हिस्सा है। पीड़िता ने अपने आवेदन में सभी आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। दुद्धी पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.