Sonbhadra News: मजदूरों को पिकअप में भूसे की तरह भरकर छत्तीसगढ़ भेजने का आरोप, कार्रवाई की मांग.
बभनी विकास खंड के सीमावर्ती गांवों से मजदूरों को पिकअप वाहनों में भरकर छत्तीसगढ़ ले जाने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षमता से अधिक मजदूरों की ढुलाई से बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। डूमरहर ग्राम प्रधान राम प्रताप ने पुलिस और परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
sonbhadra
6:15 PM, Jul 25, 2026
Share:


मालवाहक पिकअप में क्षमता से अधिक मजदूरों की ढुलाई का आरोप, छत्तीसगढ़ ले जाए जा रहे श्रमिकों की सुरक्षा पर उठे सवाल।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्र शेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी विकास खंड से छत्तीसगढ़ में धान रोपाई के लिए मजदूरों का अवैध परिवहन जारी है। सीमावर्ती गांवों से मजदूरों को पिकअप वाहनों में भूसे की तरह भरकर ले जाया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुरुष और महिला श्रमिकों को क्षमता से अधिक संख्या में वाहनों में भरकर छत्तीसगढ़ पहुंचाया जा रहा है। इस तरह के अवैध परिवहन पर जिला प्रशासन की कथित चुप्पी पर सवाल उठ रहे हैं। मालवाहक वाहनों में इंसानों को इस तरह ढोना न केवल गैरकानूनी है, बल्कि यह उनके जीवन के लिए भी बड़ा जोखिम है। ओवरलोडिंग से वाहन का संतुलन बिगड़ने और दुर्घटना होने का खतरा रहता है। अत्यधिक भीड़ के कारण दम घुटने की आशंका भी बनी रहती है। डूमरहर के ग्राम प्रधान राम प्रताप ने आरोप लगाया है कि पुलिस प्रशासन की लापरवाही से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने मालवाहक पिकअप वाहनों से मजदूरों की ढुलाई पर परिवहन विभाग की चुप्पी पर भी सवाल उठाया। प्रधान ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
