Sonbhadra News: युवक को बांधकर पीटने और अर्द्धनग्न कर गांव में घुमाने का आरोप, थाने में तहरीर.
करकच्छी गांव में एक युवक को कथित रूप से बांधकर पीटने और अर्द्धनग्न कर गांव में घुमाने का मामला सामने आया है। पीड़ित के भाई सरजू प्रसाद ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विरोध करने पर उनके और उनकी पत्नी के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
sonbhadra
8:59 PM, Aug 7, 2026
Share:


करकच्छी गांव में युवक के साथ कथित मारपीट व अमानवीय व्यवहार के मामले के बाद मौके पर जुटे ग्रामीण।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
बभनी थाना क्षेत्र के करकच्छी गांव में एक युवक को गाली-गलौज के आरोप में बांधकर पीटने और अर्द्धनग्न कर गांव में घुमाने का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। पीड़ित युवक के भाई ने थाने में तहरीर देकर यह आरोप लगाया है। घटना गुरुवार दोपहर की बताई जा रही है। इकदिरी गांव निवासी सरजू प्रसाद ने शुक्रवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 27 वर्षीय भाई भोला प्रसाद गुरुवार दोपहर बभनी बाजार से घर लौट रहा था।
विज्ञापन
करकच्छी गांव पहुंचने पर कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और अपने घर ले गए। वहां उसे बांधकर बेरहमी से पीटा गया। आरोप है कि पिटाई के बाद भोला को अर्द्धनग्न कर उसके गुप्तांग में पत्थर बांध दिया गया। इसके बाद उसके मुंह पर चूना पोतकर और जूते-चप्पलों की माला पहनाकर उसे इसी अवस्था में पूरे गांव में घुमाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर जब सरजू प्रसाद और उनकी पत्नी कौशल्या बीच-बचाव करने पहुंचे, तो हमलावरों ने उन्हें भी मारा-पीटा और उनके बाल पकड़कर घसीटा। गांव वालों के हस्तक्षेप के बाद हमलावर भोला को छोड़कर चले गए। जिसके बाद परिजनों ने एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज़ के लिए रेफर कर दिया गया।
मारपीट कर अमानवीय कृत करने एवं घटना का वीडियो बनाने के मामले में क्षेत्रधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी ने बताया थाना बभनी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खितरी के रहने वाले सरयू प्रसाद के द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमे उनके द्वारा बताया गया कि उनके भाई भोला प्रसाद को करकच्छी गांव के रहने वाले अजय पुत्र राजन, राजेंद्र पुत्र छबिलाल व अन्य सदस्यों द्वारा छेड़खानी का आरोप लगाकर के उन्हें घर में खींच लिया गया इनके साथ मारपीट कर गई और सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया इस संबंध में थाना बभनी पर अपराध संख्या 178/26, धारा 191/2,109/1, 115/2, 352, 351/3 बीएनएस के तहत पंजीकृत किया गया है इनमें से दो आरोपियों अजय और राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है बाकी के लोगों को गिरफ्तार करने के लिए टीम लगाई गई है जल्द ही उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
