मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news alternative route to gurma district jail washed away in rain increasing problems for thousands of people

Sonbhadra News: बारिश में बहा गुरमा जिला कारागार का वैकल्पिक मार्ग, हजारों लोगों की बढ़ी परेशानी.

पहली ही बारिश में गुरमा जिला कारागार का वैकल्पिक संपर्क मार्ग घाघर नदी का जलस्तर बढ़ने से बह गया, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। ग्रामीणों को अब 7 से 8 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। स्कूली बच्चे, मरीज, मजदूर और व्यापारी सबसे अधिक प्रभावित हैं। ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रशासन से सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग और पुल निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की

sonbhadra

4:07 PM, Jul 21, 2026

Share:

Sonbhadra News: बारिश में बहा गुरमा जिला कारागार का वैकल्पिक मार्ग, हजारों लोगों की बढ़ी परेशानी.
logo

घाघर नदी का जलस्तर बढ़ने से गुरमा जिला कारागार का वैकल्पिक संपर्क मार्ग बह गया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र।

जिले में हुई तेज बारिश ने ग्रामीण क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं की पोल खोल दी। गुरमा स्थित जिला कारागार को जोड़ने वाला वैकल्पिक संपर्क मार्ग घाघर नदी का जलस्तर बढ़ने से पूरी तरह बह गया। मार्ग ध्वस्त होने से जिला कारागार सहित आसपास के गांवों का सीधा संपर्क बाधित हो गया है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क के बह जाने और लोगों की परेशानी साफ दिखाई दे रही है।

संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण स्थानीय ग्रामीणों को अब अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए 7 से 8 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। इसका सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों, मरीजों, मजदूरों, किसानों और व्यापारियों पर पड़ रहा है। रोजमर्रा के कामों के लिए लोगों को लंबा चक्कर लगाकर आवागमन करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की लापरवाही के कारण हर वर्ष बरसात में यही स्थिति उत्पन्न होती है।

Img

उनका कहना है कि मजबूत वैकल्पिक मार्ग और स्थायी पुल निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराने तथा पुल निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो बरसात के पूरे मौसम में हजारों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। फिलहाल मार्ग बाधित होने से पूरे क्षेत्र में आवागमन गंभीर रूप से प्रभावित है और लोगों को सुरक्षित एवं स्थायी समाधान का इंतजार है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.