ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news aluminum worth rs 1 63 crore missing from hindalco recovered in maharashtra two accused arrested

Sonbhadra News: हिंडाल्को से गायब हुआ 1.63 करोड़ का एल्यूमिनियम महाराष्ट्र में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार.

हिंडाल्को से बेंगलुरु भेजा गया करीब 1.63 करोड़ रुपये का 34.850 टन एल्यूमिनियम गायब होने के मामले में पिपरी पुलिस ने महाराष्ट्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नासिक निवासी सचिन अशोक शेल्के और नवनाथ अशोक शेल्के को गिरफ्तार कर गायब एल्यूमिनियम के साथ ट्रक भी बरामद किया है। करीब 15 दिनों की जांच के बाद मिली इस सफलता के तहत दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर सोनभद्र लाया गया है।

sonbhadra

6:35 PM, Nov 27, 2026

Share:

Sonbhadra News: हिंडाल्को से गायब हुआ 1.63 करोड़ का एल्यूमिनियम महाराष्ट्र में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार.
logo

हिंडाल्को से गायब 1.63 करोड़ रुपये का एल्यूमिनियम महाराष्ट्र में बरामद, पिपरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज से बेंगलुरु भेजा गया करीब 1.63 करोड़ रुपये का एल्यूमिनियम गायब होने के मामले में पिपरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने करीब 15 दिनों की जांच के बाद महाराष्ट्र में दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से गायब हुआ 34.850 टन एल्यूमिनियम और उसे ले जाने वाला ट्रक भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई को करोड़ों रुपये के माल की शत-प्रतिशत बरामदगी के रूप में अहम उपलब्धि माना जा रहा है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान महाराष्ट्र के नासिक जिले के निवासी सचिन अशोक शेल्के (26) और नवनाथ अशोक शेल्के (25) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य जांच के आधार पर आरोपियों का सुराग मिला। इसके बाद पुलिस टीम ने महाराष्ट्र पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, 24 नवंबर को महाराष्ट्र में गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर सोनभद्र लाया गया। उनके कब्जे से पूरा एल्यूमिनियम और परिवहन में इस्तेमाल किया गया ट्रक बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामला गंभीर था। पुलिस टीम लगातार सुराग जुटाने में लगी हुई थी। जांच के दौरान मिले तथ्यों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर महाराष्ट्र में दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और पूरा माल बरामद कर लिया गया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि हिंडाल्को से माल लेकर जाने वाले ट्रकों के गायब होने की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। ऐसे मामलों में पुलिस पूर्व में भी एल्यूमिनियम की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है। इस बार करीब 1.63 करोड़ रुपये के 34.850 टन एल्यूमिनियम की पूरी बरामदगी को पिपरी पुलिस की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल और क्षेत्राधिकारी पिपरी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.