ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news teachers welcomed the new block education officer raised demands for solution of problems

Sonbhadra News: नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का शिक्षकों ने किया स्वागत, समस्याओं के समाधान की उठाई मांग.

बभनी ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (योगेश गुट) ने नवागत खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रकाश यादव का स्वागत किया। इस दौरान शिक्षकों ने चयन वेतनमान, स्व-जनगणना में नेटवर्क की समस्या और लंबित पदोन्नति का मुद्दा उठाया। खंड शिक्षा अधिकारी ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।

sonbhadra

5:33 PM, Nov 27, 2026

Share:

Sonbhadra News: नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का शिक्षकों ने किया स्वागत, समस्याओं के समाधान की उठाई मांग.
logo

बभनी में शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने नवागत खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रकाश यादव का स्वागत एवं सम्मान किया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

विकासखंड बभनी स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (योगेश गुट) की ब्लॉक कार्यकारिणी की ओर से नवागत खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रकाश यादव का स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की। कार्यक्रम में शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने नवागत खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रकाश यादव को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। स्वागत समारोह के बाद शिक्षकों की समस्याओं को लेकर विस्तृत वार्ता हुई। इस दौरान शिक्षकों ने चयन वेतनमान, स्व-जनगणना के कार्य में नेटवर्क की समस्या तथा लंबे समय से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया सहित अन्य विभागीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि इन समस्याओं के लंबित रहने से शिक्षकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की। खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रकाश यादव ने शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष चंद्रजीत, मंत्री सुनील कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अरविंद सिंह, सरोवर राव सेंगर, विकास राय, बिजेंद्र सिंह यादव एवं मोबीन अहमद सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.