ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news amazing work of cyber team of bijpur police got back 27 thousand rupees after fraud

Sonbhadra News: बीजपुर पुलिस की साइबर टीम का कमाल, ठगी के 27 हजार रुपये कराए वापस.

बीजपुर पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने ऑनलाइन ठगी के शिकार गोविंद प्रसाद गुप्ता के 27 हजार रुपये वापस कराए हैं। पीड़ित ने 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस और बैंक की त्वरित कार्रवाई से पूरी धनराशि उनके खाते में वापस पहुंच गई।

sonbhadra

4:37 PM, May 23, 2026

Share:

Sonbhadra News: बीजपुर पुलिस की साइबर टीम का कमाल, ठगी के 27 हजार रुपये कराए वापस.
logo

पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने ऑनलाइन ठगी के शिकार गोविंद प्रसाद गुप्ता के 27 हजार रुपये वापस कराए।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

थाना बीजपुर की साइबर हेल्प डेस्क ने ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए एक व्यक्ति के 27 हजार रुपये वापस कराकर सराहनीय कार्य किया है। पुलिस की तत्परता और तकनीकी कार्रवाई के चलते ठगी की पूरी रकम पीड़ित के मूल बैंक खाते में वापस पहुंच गई, जिससे पीड़ित ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार बीजपुर निवासी गोविंद प्रसाद गुप्ता पुत्र स्वर्गीय दूधनाथ अज्ञात साइबर ठगों के झांसे में आ गए थे। ठगों ने धोखाधड़ी कर उनके बैंक खाते से 27 हजार रुपये निकाल लिए। घटना की जानकारी होने पर गोविंद प्रसाद ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर अपराध नियंत्रण अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी दुद्धी के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में साइबर टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की। टीम ने एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल पर दर्ज शिकायत का परीक्षण किया और तकनीकी जांच के माध्यम से संबंधित खातों एवं लेनदेन की जानकारी जुटाई। जांच के दौरान आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर संबंधित बैंक से ईमेल के माध्यम से पत्राचार किया गया। पुलिस के अनुरोध पर बैंक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी की पूरी राशि को होल्ड कर पीड़ित के खाते में वापस ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद गोविंद प्रसाद गुप्ता के खाते में पूरे 27 हजार रुपये वापस पहुंच गए। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत मिलने से धनराशि वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। राशि वापस मिलने पर गोविंद प्रसाद गुप्ता ने बीजपुर पुलिस की साइबर टीम का आभार व्यक्त किया और कहा कि पुलिस की सक्रियता और तत्परता के कारण उनकी मेहनत की कमाई वापस मिल सकी। इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक कमलाकांत पाण्डेय, कांस्टेबल सरोज अमितकुमार श्रीकृष्ण तथा महिला कांस्टेबल निहारिका पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.