ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news ambedkar statue damaged in oberi tola of markundi anger among villagers

Sonbhadra News: मारकुंडी के ओबरी टोले में अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में आक्रोश.

मारकुंडी के ओबरी टोले में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत कराया और मौके पर पुलिस बल तैनात किया। वहीं नई प्रतिमा लगाने की तैयारी है।

sonbhadra

12:47 PM, Sep 5, 2026

Share:

Sonbhadra News: मारकुंडी के ओबरी टोले में अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में आक्रोश.
logo

क्षतिग्रस्त अंबेडकर प्रतिमा और मौके पर ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लेते पुलिस अधिकारी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मारकुंडी के ओबरी टोले में शनिवार की भोर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने से हड़कंप मच गया। प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घटना को लेकर नाराजगी जताई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और ग्रामीणों को शांत कराया।क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक चोपन गोपाल जी गुप्ता और चौकी प्रभारी गुरमा श्रीप्रकाश पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण करने के साथ ग्रामीणों से बातचीत की। पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर वाराणसी से नई प्रतिमा मंगाकर स्थापित कराई जाएगी। क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में गांव निवासी राजेंद्र यादव का नाम सामने आया है। पुलिस के अनुसार, राजेंद्र यादव मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है और वह प्रतिदिन प्रतिमा के पास फूल चढ़ाकर पूजा करता था। शनिवार सुबह करीब तीन बजे वह प्रतिमा के पास पहुंचा और फूल चढ़ाने के बाद नीचे रखे पत्थर से प्रतिमा पर हाथ-पैर मार दिया, जिससे प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने राजेंद्र यादव को आवश्यक पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं मौके पर नई प्रतिमा की व्यवस्था की जा रही है। घटना के बाद किसी भी अप्रिय स्थिति की आशंका को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना को लेकर गांव में विभिन्न चर्चाएं भी सामने आईं। हालांकि पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया आरोपी की मानसिक स्थिति अस्वस्थ बताई जा रही है। मामले की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि वर्तमान में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है और पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.