मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news amidst the water crisis the old well in bijpur got a new life people donated labor

Sonbhadra News: जल संकट के बीच बीजपुर में पुराने कुएं को मिला नया जीवन, लोगों ने किया श्रमदान.

सोनभद्र के बीजपुर बाजार में पानी की समस्या को देखते हुए शनिवार को सब्जी मंडी स्थित पुराने कुएं की सफाई कर उसे उपयोग योग्य बनाने का कार्य किया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विश्राम गुप्ता तथा समृद्धि जन कल्याण ट्रस्ट के महावीर सिंह और मनोज सोनकर के नेतृत्व में चले अभियान में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भागीदारी की। कुएं की सफाई में युवाओं ने अंदर उतरकर श्रमदान किया।

sonbhadra

8:00 PM, May 30, 2026

Share:

Sonbhadra News: जल संकट के बीच बीजपुर में पुराने कुएं को मिला नया जीवन, लोगों ने किया श्रमदान.
logo

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और ट्रस्ट के सहयोग से हुई पहल।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

बीजपुर बाजार में जल संकट से जूझ रहे व्यापारियों ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। शनिवार को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विश्राम गुप्ता और समृद्धि जन कल्याण ट्रस्ट डोडहर टीम के महावीर सिंह तथा मनोज सोनकर के नेतृत्व में बीजपुर सब्जी मंडी स्थित एक पुराने कुएं की साफ-सफाई का कार्य किया गया। इस कार्य में बाजार के कई सम्मानित लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर डॉ. गिरिजाशंकर पांडेय, जुगल किशोर तिवारी, जय राम शर्मा, गोपाल प्रसाद, राघव, रवीन्द्र गुप्ता, वीरेंद्र कुमार और रामेश्वर सहित कई लोग उपस्थित रहे। बाजार के लोगों ने जल संकट को देखते हुए इस जनहित कार्य का खुलकर समर्थन किया। कुएं के अंदर उतरकर सफाई करने वालों में अंकित, करण, सोहेल, विमलेश, राम बाबू और गबरू शामिल थे, जिन्होंने निस्वार्थ भाव से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्थानीय लोगों का मानना है कि कुएं की साफ-सफाई और दोबारा पानी का उपयोग शुरू होने से बाजार क्षेत्र की बड़ी आबादी को पानी की समस्या से काफी राहत मिलेगी। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते जल संकट के बीच यह पहल लोगों के लिए नई उम्मीद बनकर सामने आई है। हालांकि, इस बात पर भी चर्चा है कि एनटीपीसी जैसी बड़ी परियोजना के पास बसे इस गांव और बाजार को पानी की समस्या के समाधान पर अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है। लोगों का कहना था कि सीएसआर द्वारा महज एक टैंकर पानी 'ऊंट के मुंह में जीरा' के समान है, जिससे स्थानीय लोगों में थोड़ी नाराजगी भी देखी गई। समृद्धि जन कल्याण ट्रस्ट और ग्राम प्रधान की इस पहल को क्षेत्र में जनहित और सामाजिक सहयोग का एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.