Sonbhadra News: बद से बतर स्थित में अमृत सरोवर तालाब, नालियों का गंदा पानी जाने से नाराज़ ग्रामीणों का प्रदर्शन.
सोनभद्र के बिल्ली के मारकुंडी टोला खैरटिया में स्थित एकमात्र तालाब की स्थिति चिंताजनक और भयावक हो गई है। यह तालाब अमृत सरोवर योजना का हिस्सा है। फिर भी तालाब की देखरेख सही ढंग से नहीं किया जाता। आसपास की नालियों का गंदा पानी मिल रहा है। प्रदर्शन कर ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि उनकी जायज मांगों पर ध्यान दिया जाए।
sonbhadra
2:16 PM, Sep 6, 2025
Share:


तालाब में गंदगी का भंडार।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।
सोनभद्र।
चोपन ब्लॉक अंतर्गत आने वाले बिल्ली के मारकुंडी टोला खैरटिया में स्थित एकमात्र तालाब की स्थिति चिंताजनक और भयावक हो गई है। यह तालाब अमृत सरोवर योजना का हिस्सा है। फिर भी तालाब की देखरेख सही ढंग से नहीं किया जाता। जिस वजह से पिछले डेढ़ से दो साल से इसमें ओम चौराहे और आसपास की नालियों का गंदा पानी मिल रहा है। जबकि तालाब में छठ पूजा सहित अन्य धार्मिक कार्य होते है।
प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि तालाब के सिलसिले में उन्होंने सम्बंधित उच्च अधिकारियों कों भी लिखित में सूचना दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई अब छठ पूजा नजदीक है इसलिए हमलोगों की मांग है की जल्द से जल्द तालाब की सफाई कराई जाये और नालियों का आने वाला गंदा पानी तालाब में ना जाये इसकी व्यवस्था कराई जाये।
स्थानीय निवासी धर्मजीत जायसवाल ने बताया कि तालाब में सड़क और नालियों का गंदा पानी मिल रहा है। यह तालाब गांव के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यहां छठ पूजा के दौरान लगभग 500 महिलाएं व्रत रखती हैं और पूजा करती हैं। साथ ही, अंतिम संस्कार के बाद क्रिया कर्म भी यहीं होता है। पिछले डेढ़ से दो साल से तालाब की स्थिति बिगड़ती जा रही है। स्थानीय लोगों ने तहसील दिवस में एसडीएम को इसकी शिकायत की थी। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
तालाब के सौंदर्यीकरण के नाम पर केवल सतही काम हुआ है। खंडजा भी ठीक से नहीं लगाया गया है। सुरक्षा के लिए लगाई गई तार की बैरिकेडिंग भी सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही की वजह से चोरी हो गई है। स्थानीय लोगों की मांग है कि सरकार तालाब की सफाई करवाए और नालियों का कनेक्शन बंद करवाए।
यह तालाब गांव के लोगों के दैनिक जीवन का हिस्सा है, जहां लोग स्नान और अन्य घरेलू कार्यों के लिए आते हैं। प्रदूषित पानी से धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है।
तालाब की दयनीय स्तिथि कों लेकर स्थानीय निवासी शिवकुमार खरवार ने बताया कि यह तालाब गांव की सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों का केंद्र है। यहां छठ पूजा समेत कई धार्मिक कार्यक्रम होते हैं। गांव के अन्य महत्वपूर्ण सामाजिक कार्यक्रम भी यहीं आयोजित किए जाते हैं। तालाब में मछली, कछुए और अन्य जलीय जीव-जंतु रहते हैं। प्रदूषण के कारण इन जीवों का जीवन खतरे में है। तालाब के निर्माण के बाद से इसकी कभी सफाई नहीं हुई है।
स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तालाब का विकास कार्य भी अधूरा है। केवल एक तरफ सीढ़ियों का निर्माण हुआ है, जबकि तीन तरफ का काम अभी बाकी है। ग्रामीणों ने सरकार से तालाब की सफाई कराने की मांग की है और साथ ही मांग की है कि सुन्दरीकर्ण के नाम पर जो भी धनराशि की खपत हुई है उसकी जांच हो, सुंदरीकरण के नाम पर पैसों का बनता बात किया गया है। उनका कहना है कि अगर समय रहते सफाई नहीं हुई तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।


