ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news an accident destroyed the house police caught the accused within 10 hours

Sonbhadra News: एक हादसे ने उजाड़ दिया घर, 10 घंटे में पुलिस ने आरोपी को दबोचा.

म्योरपुर थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित आरोपी को मुकदमा दर्ज होने के महज 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार करहिया निवासी संतलाल को रविवार सुबह 8:22 बजे उसके घर से पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बताई जा रही सफेद रंग की बाल्टी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

sonbhadra

2:50 PM, Aug 16, 2026

Share:

Sonbhadra News: एक हादसे ने उजाड़ दिया घर, 10 घंटे में पुलिस ने आरोपी को दबोचा.
logo

गैर इरादतन हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी को मीडिया के सामने पेश करती म्योरपुर पुलिस।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल, सोनभद्र।

गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित आरोपी को म्योरपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के महज 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बताई जा रही सफेद रंग की बाल्टी भी बरामद की है। आरोपी की गिरफ्तारी उसके घर से रविवार सुबह की गई। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल के दिशा-निर्देशन और क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के नेतृत्व में म्योरपुर पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि 15 अगस्त 2026 को म्योरपुर थाने में मु.अ.सं. 98/2026 के तहत धारा 105 बीएनएस में मामला दर्ज किया गया था। मुकदमे में करहिया गांव निवासी संतलाल पुत्र स्वर्गीय मेहीलाल गोड़ को वांछित किया गया था। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में म्योरपुर पुलिस ने रविवार 16 अगस्त को सुबह करीब 8:22 बजे आरोपी संतलाल को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी की उम्र करीब 40 वर्ष है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने एक सफेद रंग की बाल्टी को आला कत्ल के रूप में बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई। मामले में बरामद वस्तु को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी की कार्रवाई थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। टीम में लिलासी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक परमानंद त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार यादव और कांस्टेबल रामजीत बिन्द शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद मामले में आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है। मामले में बरामदगी और आरोपी से पूछताछ के आधार पर विवेचना आगे बढ़ाई जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.