मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news an angry young man climbed the 33 thousand volt electricity tower the young man was angry at not seeing off his wife

Sonbhadra News: पत्नी की विदाई ना होने से नाराज युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस के छूटे पसीने.

रॉबर्ट्सगंज स्थित छपका मोहल्ले में एक युवक पारिवारिक विवाद के चलते 33 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से युवक को सकुशल नीचे उतार लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, कर्मा थाना क्षेत्र निवासी लगभग 23 वर्षीय विश्राम कुमार पुत्र जंगी प्रधान अपनी पत्नी की विदाई कराने के लिए छपका स्थित अपने ससुराल आया था।

sonbhadra

8:09 PM, Feb 15, 2026

Share:

Sonbhadra News: पत्नी की विदाई ना होने से नाराज युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस के छूटे पसीने.
logo

पुलिस ने सूझबूझ से सकुशल रेस्क्यू किया, टला बड़ा हादसा।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज स्थित छपका मोहल्ले में एक युवक पारिवारिक विवाद के चलते 33 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से युवक को सकुशल नीचे उतार लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, कर्मा थाना क्षेत्र निवासी लगभग 23 वर्षीय विश्राम कुमार पुत्र जंगी प्रधान अपनी पत्नी की विदाई कराने के लिए छपका स्थित अपने ससुराल आया था। ससुराल पक्ष द्वारा पत्नी की विदाई से इनकार करने पर विश्राम आक्रोशित हो गया और पास ही स्थित बिजली के टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ता देख इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने संयम और धैर्य से काम लिया। पुलिसकर्मियों ने युवक से लगातार बातचीत की और उसे समझाने का प्रयास किया। काफी प्रयासों के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। पुलिस ने युवक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। वर्तमान में स्थिति सामान्य है।

विज्ञापन


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.