ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news an evening adorned with poetry patriotism and humor on the birth anniversary of pandit deendayal upadhyay

Sonbhadra News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर काव्य संध्या, देशभक्ति और हास्य-व्यंग्य से सजी शाम.

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर रॉबर्ट्सगंज में काव्य संध्या का आयोजन किया गया। कवियों ने देशभक्ति, हास्य-व्यंग्य और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रचनाएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और दरिद्र नारायण के विचारों पर भी चर्चा हुई।

sonbhadra

7:12 PM, Sep 25, 2026

Share:

Sonbhadra News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर काव्य संध्या, देशभक्ति और हास्य-व्यंग्य से सजी शाम.
logo

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते अतिथिगण व उपस्थित लोग।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

जनपद में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर एक काव्य संध्या का आयोजन किया गया। साहित्य दीप संस्थान चुर्क ने शुक्रवार शाम को रॉबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित अधिवक्ता भवन में यह कार्यक्रम आयोजित किया। कवियों ने अपनी कविताओं से माहौल को देशभक्ति और हास्य से भर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ गीतकार ईश्वर विरागी ने की। मुख्य अतिथि कमलेश सिंह खांबे और विशिष्ट अतिथि अजय चतुर्वेदी कक्का थे। इन सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया। सुधाकर पांडेय 'स्वदेश प्रेम' की वाणी वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। शहीद स्थल प्रबंधन ट्रस्ट करारी के प्रमुख प्रदुम्न त्रिपाठी एडवोकेट ने संचालन करते हुए देशभक्ति की कविता सुनाई। अजय चतुर्वेदी 'कक्का' ने अपनी गंभीर शायरी से वाहवाही बटोरी। कवि दिलीप सिंह 'दीपक' ने व्यवस्था पर कटाक्ष करते हुए कविता सुनाई, जिसे खूब सराहा गया। सुधाकर पांडेय 'स्वदेश प्रेम' ने राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कविता सुनाई, जिसमें उन्होंने वतन के लिए मर मिटने की बात कही। शाइर अशोक तिवारी एड ने अपनी गंभीर शायरी से लोगों को आकर्षित किया। सोन साहित्य संगम के राकेश शरण मिश्र एड ने भी कविताएं पढ़कर श्रद्धांजलि दी। ओज कवि प्रभात सिंह चंदेल ने अपनी कविता से सत्ता को आईना दिखाया। कवि दिवाकर दिवेदी 'मेघ' ने हास्य-व्यंग्य से भरपूर रचनाएं सुनाईं। उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी जैसे समसामयिक मुद्दों पर तीखे कटाक्ष किए, जिससे श्रोता खूब हंसे। कमलेश सिंह खांबे ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के दरिद्र नारायण और अंत्योदय के विचारों पर अपने विचार रखे। अध्यक्षीय भाषण में गीतकार ईश्वर विरागी ने देशभक्ति से भरी कविता सुनाई, जिसमें उन्होंने देश के लिए हर बलिदान देने की बात कही। विवेक चतुर्वेदी, मदन चौबे एड, दयानंद दयालू, सुशील मिश्रा प्रमुख सोन संगीत फाउंडेशन ने भी काव्यांजलि में रचना पाठ से श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस अवसर पर जयशंकर त्रिपाठी एडवोकेट, देवानंद पांडेय एड, त्रिपुरारी मिश्रा एड, ऋषभ त्रिपाठी व अन्य लोग मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.