मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news an uncontrolled bolero vehicle was seen on the road police started searching for the driver

Sonbhadra News: अनियंत्रित बोलेरो वाहन का सड़क पर दिखा तांडव, पुलिस चालक की तलाश में जुटी.

बीजपुर थाना क्षेत्र के पुनर्वास प्रथम के पास रविवार को तेज रफ्तार बोलेरो ने 16 वर्षीय किशोर को टक्कर मार दी। हादसे में कन्हैया पुत्र अशोक पाल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे रिहंद चिकित्सालय से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भागने लगा और रास्ते में चार गौवंश को भी रौंद दिया। हादसे में एक गाय और एक बैल की मौके पर मौत, दो गौवंश गंभीर घायल।

sonbhadra

11:41 AM, Mar 1, 2026

Share:

Sonbhadra News: अनियंत्रित बोलेरो वाहन का सड़क पर दिखा तांडव, पुलिस चालक की तलाश में जुटी.
logo

किशोर को टक्कर मारने के बाद भागने के प्रयास में चार गौवंश को भी रौंद दिया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

बीजपुर-सिरसोती मार्ग पर पुनर्वास प्रथम के पास रविवार को एक अनियंत्रित बोलेरो वाहन ने एक 16 वर्षीय किशोर को टक्कर मार दी। इसके बाद चालक ने भागने के प्रयास में चार गौवंश को भी रौंद दिया, जिसमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई। किशोर गंभीर रूप से घायल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो वाहन तेज गति में थी। वाहन ने पुनर्वास प्रथम के पास कन्हैया (16) पुत्र अशोक पाल को टक्कर मारी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे रिहंद चिकित्सालय ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, किशोर की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है। हादसे के बाद, चालक पकड़े जाने के डर से वाहन की रफ्तार बढ़ाकर भागने लगा। कुछ ही दूरी पर उसने सड़क पर खड़ी चार गौवंश को टक्कर मार दी। इस घटना में एक गाय और एक बैल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गौवंश गंभीर रूप से घायल हो गए। मृत पशुओं में एक बैल अंजनी वर्मा का और गाय रामदास गौड़ की बताई जा रही है। घायल दो गायें रामसंजीवन गुप्ता की हैं। घटना के बाद, आरोपी चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बोलेरो को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बोलेरो गाड़ी कब्जे में ले ली गई है और चालक की तलाश की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि हादसे के मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.