मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news an unknown vehicle crushed two youths riding a bike both died while returning from relatives there was chaos in the family

Sonbhadra News: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, रिश्तेदारी से लौटते समय दोनों की मौत; परिवार में मचा कोहराम.

पिपरी थाना क्षेत्र के मकरा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक रिश्तेदारी से बाइक से अपने गांव लौट रहे थे, तभी भोर में हादसा हो गया। पुलिस ने दोनों को हिंडालको चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

sonbhadra

7:09 PM, Aug 26, 2026

Share:

Sonbhadra News: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, रिश्तेदारी से लौटते समय दोनों की मौत; परिवार में मचा कोहराम.
logo

सड़क हादसे में मृतक युवक की तस्वीर और शोकाकुल परिजन।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

पिपरी थाना क्षेत्र के मकरा गांव के समीप बुधवार की भोर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक रिश्तेदारी से वापस अपने गांव लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए हिंडालको चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पिपरी थाना प्रभारी राजेश चौबे के अनुसार म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरवानी गांव निवासी उपेंद्र कुमार पुत्र विजय और रामप्रकाश पुत्र स्व. रामसुंदर मंगलवार को रिश्तेदारी में अनपरा थाना क्षेत्र के डिबुलगंज के समीप अमहवा गांव गए थे। दोनों बुधवार की भोर करीब चार बजे बाइक से अपने गांव वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मकरा गांव के समीप उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। भोर के समय वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने सड़क पर युवकों को घायल अवस्था में पड़ा देखा और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पिपरी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए हिंडालको चिकित्सालय ले गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर मृतकों की पहचान की और घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी। मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल और थाने पहुंच गए। अपनों की मौत की जानकारी से परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस के अनुसार हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य माध्यमों से वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है। अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.