ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news anger among villagers regarding road construction in baghuari warning of agitation if action is not taken

Sonbhadra News: बघुआरी में सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी.

सोनभद्र के ग्राम पंचायत बघुआरी में मुख्य मार्ग से ब्रह्मडीहा टोला श्मशान घाट तक जाने वाली सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई शिकायतों और आईजीआरएस पोर्टल पर आवेदन के बावजूद सड़क निर्माण नहीं कराया गया। वहीं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने सड़क को अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर बताते हुए कार्रवाई से पल्ला झाड़ लिया है।

sonbhadra

2:38 PM, May 27, 2026

Share:

Sonbhadra News: बघुआरी में सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी.
logo

संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने के बाद आवेदन पत्र दिखाते ग्रामीण प्रतिनिधि अभिषेक द्विवेदी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: कन्हैया लाल यादव, रॉबर्ट्सगंज।

रॉबर्ट्सगंज तहसील के ग्राम पंचायत बघुआरी में मुख्य मार्ग से ब्रह्मडीहा टोला स्थित श्मशान घाट तक जाने वाली सड़क के निर्माण को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी व्याप्त है। लंबे समय से सड़क की खराब स्थिति और निर्माण कार्य शुरू न होने से ग्रामीणों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने और आईजीआरएस पोर्टल पर प्रार्थना पत्र देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीण अभिषेक द्विवेदी ने बताया कि बरसात के मौसम में सड़क पूरी तरह कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हो जाती है, जिससे लोगों का आवागमन बेहद कठिन हो जाता है। सबसे अधिक परेशानी मरीजों, बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूल जाने वाले बच्चों को उठानी पड़ती है। कई बार ऐसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है कि दोपहिया वाहन तक सड़क पर नहीं चल पाते। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इस मामले में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा जारी पत्र में सड़क को विभाग के अधिकार क्षेत्र से बाहर बताते हुए निर्माण कार्य कराने में असमर्थता जताई गई है। विभाग के इस जवाब के बाद ग्रामीणों में और अधिक रोष देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जब सड़क की समस्या जनता से जुड़ी है तो जिम्मेदार विभाग तय कर समस्या का समाधान किया जाना चाहिए। ग्रामवासियों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि शीघ्र ही इस दिशा में कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई तो ग्रामीण आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। अब सभी की निगाहें प्रशासन और संबंधित विभागों पर टिकी हैं कि वे इस गंभीर समस्या का समाधान कब तक सुनिश्चित करते हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.