Sonbhadra News: बाबा साहेब की प्रतिमा खंडित किए जाने पर भीम आर्मी में आक्रोश, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग.
निपराज में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित किए जाने से भीम आर्मी में आक्रोश है। संगठन ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी, कड़ी कार्रवाई और प्रतिमा के शीघ्र पुनर्स्थापना की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर भीम आर्मी ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
sonbhadra
2:11 PM, Aug 30, 2026
Share:


निपराज में बाबा साहेब की खंडित प्रतिमा का दृश्य, मौके पर जांच-पड़ताल करती पुलिस टीम और मौजूद ग्रामीण।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल।
सोनभद्र।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत निपराज में 29 अगस्त की रात असामाजिक तत्वों द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिलाध्यक्ष संदीप बौद्ध, जिला विधिक सलाहकार एडवोकेट अमित रंजन समेत संगठन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। वही मामला संज्ञान में आते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थलीय जांच की। भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने जनपद में बाबा साहेब की प्रतिमाओं को खंडित किए जाने की घटनाओं को लेकर आक्रोश जताया। संगठन ने पुलिस प्रशासन से घटना में शामिल आरोपियों की तत्काल पहचान कर गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। भीम आर्मी ने खंडित प्रतिमा को सम्मानपूर्वक शीघ्र पुनर्स्थापित कराने, जिले में बाबा साहेब एवं अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था किए जाने की मांग रखी। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई नहीं की, तो भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी के नेतृत्व में संविधान और लोकतंत्र के दायरे में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। संगठन ने कहा कि ऐसी स्थिति उत्पन्न होने पर इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस दौरान क्रांति कुमार, बाबुंदर, अरविंद, गंगा सागर समेत भीम आर्मी के सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
