मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news angered by the alleged remarks on the prime minister bjp mahila morcha protested burnt the effigy of sp leader

Sonbhadra News: प्रधानमंत्री पर कथित टिप्पणी से नाराज भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, सपा नेता का फूंका पुतला.

सोनभद्र में गुरुवार को भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा नेता अजेंद्र सिंह लोधी का पुतला दहन कर विरोध जताया गया। महिला कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित टिप्पणी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सार्वजनिक माफी की मांग की।

sonbhadra

5:05 PM, May 14, 2026

Share:

Sonbhadra News: प्रधानमंत्री पर कथित टिप्पणी से नाराज भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, सपा नेता का फूंका पुतला.
logo

रॉबर्ट्सगंज में भाजपा महिला मोर्चा ने सपा नेता अजेंद्र सिंह लोधी का पुतला फूंका।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

रॉबर्ट्सगंज के कचहरी चौराहे पर गुरुवार को भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन कर समाजवादी पार्टी के नेता अजेंद्र सिंह लोधी के खिलाफ विरोध जताया। महिला कार्यकर्ताओं ने सपा नेता का पुतला दहन करते हुए जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कथित अमर्यादित टिप्पणी पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के सम्मान और विकास का प्रतीक हैं तथा उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा की लगातार चुनावी जीत से विपक्षी दलों में हताशा बढ़ गई है, जिसके चलते इस प्रकार की बयानबाजी की जा रही है। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह ने कहा कि देशभर में महिलाएं प्रधानमंत्री के सम्मान में खड़ी हैं और इस तरह की टिप्पणी करने वालों को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं का यह विरोध सिर्फ सोनभद्र तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता विरोध दर्ज करा रही हैं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सपा नेता अजेंद्र सिंह लोधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध के नाम पर व्यक्तिगत और अमर्यादित टिप्पणी लोकतंत्र की गरिमा के खिलाफ है। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की कई पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.