ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news angered by the unannounced power cut the city residents demonstrated in the substation

Sonbhadra News: अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन.

चोपन में अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन हाईडिल कॉलोनी पहुंचकर प्रदर्शन किया। नगरवासियों ने अवर अभियंता को ज्ञापन सौंपकर निर्धारित रोस्टिंग के अलावा कटौती रोकने की मांग की। विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर प्रदर्शनकारियों ने व्यापक आंदोलन की चेतावनी दी।

sonbhadra

4:28 PM, Sep 16, 2026

Share:

Sonbhadra News: अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन.
logo

चोपन सबस्टेशन में अघोषित बिजली कटौती को लेकर नगरवासियों ने प्रदर्शन कर विद्युत विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

चोपन नगर में पिछले कई दिनों से अघोषित बिजली कटौती हो रही है। इससे गुस्साए नगरवासियों ने बुधवार को सब स्टेशन हाईडिल कॉलोनी पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज चौबे ने किया। नगरवासियों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई और बिजली सप्लाई व्यवस्था में तुरंत सुधार की मांग की। प्रदर्शन के दौरान मौके पर मौजूद जूनियर इंजीनियर अनिल कुमार को नगरवासियों ने एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मनमाने तरीके से हो रही बिजली कटौती पर तुरंत रोक लगाने की मांग की गई। साथ ही, निर्धारित रोस्टिंग के अलावा बार-बार बिजली सप्लाई बंद न करने को भी कहा गया। नगरवासियों ने बताया कि लगातार बिजली कटौती से उमस भरी गर्मी में बच्चों, बुजुर्गों और आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। बिजली सप्लाई ठप होने से छोटे व्यापारियों और बिजली पर निर्भर दूसरे लोगों के कामकाज पर भी असर पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग को चेतावनी दी कि अगर समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और अघोषित कटौती पर रोक नहीं लगी, तो नगरवासी बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इसी बीच, विश्व हिंदू रक्षा परिषद के प्रदेश सचिव बृजेश सिंह ने बिजली विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर से फोन पर बात की। उन्होंने शहर में लगातार हो रही बिजली कटौती की समस्या की जानकारी दी। बृजेश सिंह ने जल्द दखल देकर बिजली सप्लाई व्यवस्था में सुधार कराने की मांग की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संजय केशरी, महामंत्री विकास चौबे, राहुल प्रताप सिंह, ज्ञानेंद्र पाठक, राजेश गोस्वामी, दुर्गेश्वर दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र केशरी, रिजवान अहमद, सभासद अनिकेत रावत, पिंटू जायसवाल, पम्मी केशरी और शिवम शर्मा सहित बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद थे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.