ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news angry son raised suicide by the mother s scolding the son got his life by hanging from a mango tree

Sonbhadra News: डांट से क्षुब्ध युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, गुसाए युवक ने आम के पेड़ से लटकर दी जान.

युवक के ख़ौफ़नाक कदम ने परिवार में कोहराम मचा दिया है। दरअसल नशे में धूत युवक को मां ने बाइक चलाने से मना किया था और बाइक की चाभी नहीं दी। जिससे गुस्साए युवक ने आत्महत्या कर ली।

sonbhadra

3:14 PM, Aug 18, 2025

Share:

Sonbhadra News: डांट से क्षुब्ध युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, गुसाए युवक ने आम के पेड़ से लटकर दी जान.
logo

शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

शराब का नशा इस कदर भारी हुआ कि एक युवक ने खुद को मौत के गले लगा लिया। म्योरपुर थाना क्षेत्र के बलियरी गांव में बीती रात मां ने बाइक चलाने से बेटे को मना किया तो बेटा गुस्से में आकर फंदे से झूल गया। जिससे उसकी मौत हो गईं। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गईं। कुछ देर बाद सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गईं। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात बलियरी गांव निवासी 18 वर्षीय नीरज गोड़ पुत्र हरिशंकर गोड़ घर से सौ मीटर दूर स्थित आम के पेड़ पर गमछे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और मां का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया मृतक 15 दिन पहले अपने पिता के साथ हैदराबाद कमाने गया था और शनिवार को ही हैदराबाद से वापस अपने घर बलियरी आया था। रविवार की रात उसने शराब का सेवन किया और नशे की हालत में अपनी मां से बाइक चलाने के लिए चाबी मांगने लगा। मां ने नशे की हालत में होने के कारण बाइक चलाने से मना कर दिया, तो युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। जब युवक काफ़ी देर बाद घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों द्वारा खोजबीन की जाने लगी इसी दौरान घर से सौ मीटर दूर स्थित आम के पेड़ से युवक का लटकता हुआ शव देखकर परिजन सहम गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सीएचसी दुद्धी भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि बलियरी गांव में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.