Sonbhadra News: नागपुर काम करने गए अनिल साहनी लापता, कंपनी पर गायब करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी.
ओबरा में काशी आवास निवासी अनिल साहनी नागपुर से लापता हो गए हैं। उनके परिजनों ने कंपनी पर बेटे के गायब होने का आरोप लगाया है। अनिल करीब तीन महीने पहले काम करने नागपुर गए थे और 1 जनवरी से उनका कोई पता नहीं चल रहा है। परिजनों के अनुसार, अनिल ने 1 जनवरी को अपनी पत्नी और पिता से बात की थी, जिसमें उन्होंने बच्चों और परिवार का हालचाल पूछा था।
sonbhadra
4:03 PM, Jan 10, 2026
Share:


अनिल के लापता होने की घटना से पूरा परिवार सदमे में।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
ओबरा में काशी आवास निवासी अनिल साहनी नागपुर से लापता हो गए हैं। उनके परिजनों ने कंपनी पर बेटे के गायब होने का आरोप लगाया है। अनिल करीब तीन महीने पहले काम करने नागपुर गए थे और 1 जनवरी से उनका कोई पता नहीं चल रहा है।
परिजनों के अनुसार, अनिल ने 1 जनवरी को अपनी पत्नी और पिता से बात की थी, जिसमें उन्होंने बच्चों और परिवार का हालचाल पूछा था। इसके बाद 2 जनवरी से उनका मोबाइल फोन बंद आ रहा है। परिजनों ने नागपुर स्थित कंपनी से संपर्क किया। कंपनी ने बताया कि अनिल 31 दिसंबर तक ड्यूटी पर थे और 1 जनवरी से छुट्टी पर थे, संभवतः नए साल की छुट्टी ली होगी। कंपनी के अनुसार, अनिल 1 जनवरी को कंपनी नहीं पहुंचे।
कंपनी ने परिजनों को एक फोटो और वीडियो दिखाया, जिसमें दावा किया गया कि 2 जनवरी को किसी ने अनिल को स्टेशन पर छोड़ा था। हालांकि, वीडियो में अनिल का चेहरा स्पष्ट नहीं था और केवल पिछला हिस्सा दिख रहा था। परिजनों ने इस वीडियो के आधार पर पहचान करने से इनकार कर दिया और कंपनी के दावे को नहीं माना।
इसके बाद, परिजनों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। एसपी ने उन्हें जांच का आश्वासन दिया है। पुलिस ने कंपनी और संबंधित थाने को बुलाकर वीडियो मंगवाई है और मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया है। नागपुर थाने में अनिल साहनी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
परिजनों ने कंपनी पर ही संदेह जताया है, क्योंकि उनका बेटा काम करने के लिए कंपनी गया था और अब उसका कोई खोज-खबर नहीं मिल रही है। उनका मानना है कि कंपनी को इस मामले में अधिक जानकारी होनी चाहिए। पुलिस जांच के दौरान सुपरवाइजर को बुलाया गया, लेकिन परिजनों के सामने उनसे कोई बातचीत नहीं हुई।
परिजनों का आरोप है कि अनिल के गायब होने में कंपनी के लोगों का हाथ है। उन्होंने अनिल की तस्वीर लेकर गांव-गांव घूमकर पता लगाने की कोशिश की। परिजनों ने पुलिस अधीक्षक (SP) से भी मुलाकात की और पूरी घटना बताई।
एसपी ने कुछ दिनों में जानकारी देने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक अनिल के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है। अनिल की पत्नी सुमन ने बताया कि उनके पति 1 जनवरी से लापता हैं। उन्होंने प्रशासन से शिकायत की थी, जिस पर उन्हें एक हफ्ते का समय दिया गया था।
हालांकि, इतने समय बाद भी कोई सूचना नहीं मिली है। सुमन ने भी कंपनी पर ही साजिश का आरोप लगाया है। अनिल के लापता होने की घटना से पूरा परिवार सदमे में है। सबसे बड़ी चिंता बच्चों की पालन पोषण की सताई जा रही है।



