ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news announcement to run pulse polio campaign from december 14 virus active in neighboring countries medicine will be administered to 3 13 lakh children

Sonbhadra News: पल्स पोलियो अभियान 14 दिसंबर से चलाने की घोषणा, पड़ोसी देशों में वायरस सक्रिय, 3.13 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दवा.

14 से 19 दिसंबर तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान शून्य से पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई जाएगी। अभियान के तहत 3.13 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान की शुरुआत से पहले आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से एक जागरूकता रैली निकाली गई।

sonbhadra

2:59 PM, Dec 13, 2025

Share:

Sonbhadra News: पल्स पोलियो अभियान 14 दिसंबर से चलाने की घोषणा, पड़ोसी देशों में वायरस सक्रिय, 3.13 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दवा.
logo

सीडीओ जागृति अवस्थी और सीएमओ डॉ. पंकज कुमार राय ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

14 से 19 दिसंबर तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान शून्य से पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई जाएगी। अभियान के तहत 3.13 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान की शुरुआत से पहले आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से एक जागरूकता रैली निकाली गई।

Img

मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) जागृति अवस्थी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. पंकज कुमार राय ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल छात्रों ने स्लोगन लिखी तख्तियों के माध्यम से अभिभावकों से अपने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने की अपील की। सीएमओ डॉ. पंकज कुमार राय ने बताया कि पड़ोसी देशों पाकिस्तान और अफगानिस्तान में पोलियो का वायरस अभी भी सक्रिय है। डॉ. राय ने स्पष्ट किया कि भारत को 2014 में ही पोलियो मुक्त घोषित किया जा चुका है।

विज्ञापन

Img

हालांकि, पड़ोसी देशों से जनसंख्या के आवागमन के कारण देश में पोलियो वायरस के दोबारा प्रवेश को रोकने के लिए प्रति वर्ष दिसंबर माह में यह अभियान चलाया जाता है। अभियान के पहले दिन 1092 बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। इसके बाद, छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाने के लिए 699 घर-घर सर्वेक्षण टीमें बनाई गई हैं, जो 15, 16 और 17 दिसंबर को घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाएंगी।

Img

इसके अतिरिक्त, 33 ट्रांजिट टीमें और 7 मोबाइल टीमें भी गठित की गई हैं। सीएमओ ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने बच्चों को पोलियो की खुराक दिलाकर इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

headingicon

सम्बंधित खबर

headingicon

विज्ञापन

headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.