ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news annual festival of lal bahadur shastri public school celebrated with pomp

Sonbhadra News: धूमधाम से मना लाल बहादुर शास्त्री पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव.

बीजपुर के पिंडारी स्थित लाल बहादुर शास्त्री पब्लिक स्कूल में रविवार को विद्यालय का तृतीय वार्षिकोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्हे बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया और पूरे वातावरण को उल्लासमय बना दिया।

sonbhadra

7:59 PM, Jan 19, 2026

Share:

Sonbhadra News: धूमधाम से मना लाल बहादुर शास्त्री पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव.
logo

बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय परिवार निरंतर प्रयासरत है- प्रबंधक श्रवण गुप्ता

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

सोनभद्र।

पिंडारी स्थित लाल बहादुर शास्त्री पब्लिक स्कूल में रविवार को विद्यालय का तृतीय वार्षिकोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्हे बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया और पूरे वातावरण को उल्लासमय बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मानसिंह गोंड (ब्लॉक प्रमुख, म्योरपुर) एवं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी अमरेश तिवारी (जरहाँ) द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर किया गया।

Img

वार्षिक उत्सव में विभिन्न राज्यों के लोकनृत्य, कव्वाली, सोशल मीडिया पर आधारित नाटक, नशा मुक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ मुख्य आकर्षण रहीं। ग्रामीण परिवेश के नन्हे-मुन्हे बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम अत्यंत ही सराहनीय एवं भावपूर्ण रहे, जिन्हें दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहा।

विद्यालय के प्रबंधक श्रवण गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह विद्यालय का तृतीय वार्षिकोत्सव है उन्होंने कहा की बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय परिवार निरंतर प्रयासरत है। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड ने विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण एवं दुरूह क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाना सराहनीय कार्य है, जिसे विद्यालय के प्रबंधक द्वारा पूरी निष्ठा से किया जा रहा है।

Img

उन्होंने कहा कि माता-पिता के बाद गुरु ही बच्चों के सच्चे संरक्षक होते हैं और इस विद्यालय के शिक्षक अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने मेधावी छात्रों को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की।विशिष्ट अतिथि अमरेश तिवारी ने कहा कि ग्रामीण बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं होती, आवश्यकता केवल उन्हें निखारने की होती है, जिसे यह विद्यालय सफलतापूर्वक कर रहा है। उन्होंने समस्त कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को उच्च शिक्षा हेतु सहयोग देने की घोषणा भी किया।

Img

इस अवसर पर श्याम नारायण पांडे (प्रधानाचार्य, हॉली लाइट पब्लिक स्कूल बभनी), सचिन कुमार सिंह (प्रधानाचार्य, प्रभावती सिंह इंटर कॉलेज, जरहाँ), रविंद्र कुमार (प्रवक्ता, शिवम संकल्प इंटर कॉलेज बखरिहवाँ), ईश्वरी प्रसाद, संगीत कुमार गुप्ता, कृष्ण गुप्ता, राम सजीवन (ग्राम प्रधान पिंडारी), अवधेश जायसवाल, सैफ अली, गणेश विश्वकर्मा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं सैकड़ों की संख्या में अभिभावक व दर्शक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन दीपक कुमार यादव (सीसीए कोऑर्डिनेटर एवं प्रवक्ता जीव विज्ञान, शिवम संकल्प इंटर कॉलेज, बखरिहवाँ) द्वारा किया गया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.