ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news annual fire safety audit completed in cisf unit rihand emergency preparedness reviewed

Sonbhadra News: सीआईएसएफ यूनिट रिहंद में वार्षिक अग्नि सुरक्षा ऑडिट संपन्न, आपातकालीन तैयारियों का लिया गया जायजा.

एनटीपीसी रिहंद स्थित सीआईएसएफ यूनिट में 3 और 4 नवंबर को वार्षिक अग्नि सुरक्षा ऑडिट संपन्न हुआ। उप कमांडेंट राजेश कुमार शर्मा ने अग्निशमन केंद्रों, वाहनों, उपकरणों और फायर कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। फ्यूल ऑयल टैंक क्षेत्र में मॉक ड्रिल के जरिए आपातकालीन तैयारियों और विभागीय समन्वय को परखा गया।

sonbhadra

2:10 PM, Nov 5, 2026

Share:

Sonbhadra News: सीआईएसएफ यूनिट रिहंद में वार्षिक अग्नि सुरक्षा ऑडिट संपन्न, आपातकालीन तैयारियों का लिया गया जायजा.
logo

एनटीपीसी रिहंद में सीआईएसएफ जवानों ने मॉक ड्रिल के दौरान अग्निशमन उपकरणों से आपातकालीन तैयारियों का प्रदर्शन किया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

एनटीपीसी रिहंद स्थित सीआईएसएफ यूनिट में 3 एवं 4 नवंबर को वार्षिक अग्नि सुरक्षा ऑडिट संपन्न हुआ। सीआईएसएफ अग्निशमन निदेशालय, नई दिल्ली के निर्देशानुसार आयोजित इस ऑडिट का नेतृत्व सीआईएसएफ यूनिट एटीपीपी अनपरा के उप कमांडेंट (फायर) राजेश कुमार शर्मा ने किया। इस दौरान अग्निशमन व्यवस्थाओं, उपकरणों की कार्यक्षमता और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का विस्तृत आकलन किया गया। ऑडिट के दौरान अधिकारी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्होंने परियोजना प्रमुख (एचओपी/ईडी) एवं मानव संसाधन प्रमुख सहित एनटीपीसी प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान परियोजना परिसर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा आधुनिक तकनीकों के उपयोग की संभावनाओं पर चर्चा की गई। निरीक्षण के क्रम में ऑडिट अधिकारी ने दोनों अग्निशमन केंद्रों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने अग्निशमन वाहनों, अग्निशमन उपकरणों और बचाव संसाधनों का प्रत्यक्ष संचालन कराकर उनकी कार्यक्षमता परखी। इसके अलावा अग्निशमन ड्रिल, फायर कंट्रोल रूम, फायर स्टोर और सीआईएसएफ मुख्य कार्यालय की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। ऑडिट का महत्वपूर्ण हिस्सा फ्यूल ऑयल टैंक क्षेत्र में आयोजित मॉक ड्रिल रहा। इसमें विभिन्न विभागों ने आपसी समन्वय के साथ आपातकालीन स्थिति से निपटने की तत्परता और कार्यक्षमता का प्रदर्शन किया। ऑडिट अधिकारी ने सीआईएसएफ अग्निशमन विंग की रिस्पांस टीम के प्रदर्शन की सराहना की। साथ ही क्यूआरटी टीम, एम्बुलेंस सेवाओं, संचालन एवं अनुरक्षण विभाग और सुरक्षा टीम के बीच बेहतर तालमेल तथा त्वरित कार्रवाई को सराहनीय बताया। इस अवसर पर सैनिक सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। इसमें ऑडिट अधिकारी ने सीआईएसएफ के जवानों से संवाद करते हुए अग्नि सुरक्षा के प्रति सजग रहने और ड्यूटी के दौरान तत्परता बनाए रखने पर जोर दिया। ऑडिट अधिकारी आवश्यक सुझावों और अनुशंसाओं के साथ विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। यह ऑडिट एनटीपीसी रिहंद की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था, संसाधनों की कार्यक्षमता और आपातकालीन तैयारियों को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.