Sonbhadra News: कार में गुप्त केबिन बनाकर कर रहे थे गांजे की तस्करी, 60.5 किलो गांजे के साथ शाहजहांपुर के दो तस्कर गिरफ्तार.
रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने ऑपरेशन शुद्धि के तहत 60 किलो 500 ग्राम अवैध गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है। तस्करी में इस्तेमाल सुजुकी सियाज कार भी बरामद हुई, जिसमें गांजा छिपाने के लिए गुप्त केबिन बनाया गया था।
sonbhadra
5:24 PM, Nov 5, 2026
Share:


कार में गुप्त केबिन बनाकर गांजे की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को सोनभद्र पुलिस ने गिरफ्तार किया।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल।
सोनभद्र।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक, 4 नवंबर की रात करीब 8:45 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लोढ़ी स्थित टीवीएस गोदाम के पास गांजे की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मौके पर घेराबंदी कर संदिग्ध सुजुकी सियाज कार को रोक लिया। वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस को कार में बनाए गए गुप्त केबिन से तीन प्लास्टिक के कट्टे मिले। इनमें गांजे के कुल 43 पैकेट रखे हुए थे। वजन कराने पर गांजे की कुल मात्रा 60 किलो 500 ग्राम निकली। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान सत्यम यादव (21) पुत्र राजेश्वर यादव निवासी ग्राम लैसना, थाना जलालाबाद और सीबू अली (24) पुत्र सब्बन अली निवासी ब्रह्मनान, थाना अल्लागंज के पीछे, जनपद शाहजहांपुर के रूप में हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने गांजा उड़ीसा के संबलपुर से लाकर शाहजहांपुर ले जाने की बात स्वीकार की है। वहां गांजे की खेप बेचने की योजना थी। तस्करी के लिए कार के पिछले हिस्से में गुप्त केबिन तैयार कराया गया था, ताकि चेकिंग के दौरान गांजा आसानी से पकड़ में न आए। पुलिस ने कार को एनडीपीएस एक्ट की धारा 60 के तहत कब्जे में ले लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ रॉबर्ट्सगंज थाने में मुकदमा अपराध संख्या 892/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8/20/27ए/29/60/61 में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास, तस्करी के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज तथा वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि नेटवर्क में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।


