ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news annual session of women self help groups concluded 557 women groups took part from 38 gram panchayats

Sonbhadra News: महिला स्वयं सहायता समूह का वार्षिक अधिवेशन संपन्न, 38 ग्राम पंचायतों से 557 महिला समूह ने लिया हिस्सा.

म्योरपुर विकास खण्ड अंतर्गत जरहा क्लस्टर में नंदन प्रेरणा महिला संकुल संघ का वार्षिक अधिवेशन बुधवार को आयोजित किया गया। अच्छा कार्य करने वाले 20 लोगों को प्रमाण पत्र भी वितरण किया गया।

sonbhadra

7:51 PM, Sep 18, 2025

Share:

Sonbhadra News: महिला स्वयं सहायता समूह का वार्षिक अधिवेशन संपन्न, 38 ग्राम पंचायतों से 557 महिला समूह ने लिया हिस्सा.
logo

आजीविका गतिविधियों पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, म्योरपुर।

सोनभद्र।

म्योरपुर विकास खण्ड अंतर्गत जरहा क्लस्टर में नंदन प्रेरणा महिला संकुल संघ का वार्षिक अधिवेशन बुधवार को आयोजित किया गया। जिसमें ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड,सहायक विकास अधिकारी आईएसबी श्रीष त्रिपाठी,जरहा तथा किरबिल के जिला पंचायत सदस्य जनकधारी सिंह गोंड, रामविचार सिंह गोड, आईएसएसए ट्रेनिंग सेंटर के उत्कर्ष,एलआईसी एबीएम संदीप कुमार, डीओ अजय कुमार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन ब्लॉक मिशन प्रबंधक बीएमएम रेखा कुमारी एवं रवि कुमार ने किया इस मौके पर सुभाष चंद सीओएमपी ऑपरेटर राकेश कुमार सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे। अधिवेशन में एडीओ आईएसबी द्वारा आरएफ सीआईएफ सीसीएल के पहलुओं पर विस्तार पूर्वक समीक्षा एवं चर्चा करते हुए कई लाभकारी योजना बनाई गई। समूह स्तर पर क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले 20 लोगों को प्रमाण पत्र भी वितरण किया गया।

Img

बीएमएम रेखा कुमारी द्वारा आजीविका गतिविधियों पर विस्तार पूर्वक चर्चा के बाद बताया गया कि एनआरएलएम ग्रामीण महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। रेखा कुमारी ने कहा कि समूह से जुड़ कर निकट समय मे क्षेत्र की हजारों महिलाएं आत्मनिर्भर बनी है और रोजगार के नए नए अवसर से जुड़ कर अन्य महिलाओं को भी स्वावलंबी बनाने का कार्य कर रही हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.