मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news anpara police exposed temple theft two accused arrested

Sonbhadra News: अनपरा पुलिस ने मंदिर चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।

अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अनपरा पुलिस ने मंदिर चोरी के दो वांछित अभियुक्तों सागर उर्फ टॉफी और घमड़ी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से मंदिर से चोरी किए गए दो सर्पनुमा धातु के टुकड़े और दानपात्र से चोरी किए गए 2100 रुपये बरामद किए।दोनों आरोपी डिबुलगंज क्षेत्र के निवासी हैं और उनके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

sonbhadra

1:04 PM, May 9, 2026

Share:

Sonbhadra News: अनपरा पुलिस ने मंदिर चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।
logo

दानपात्र से चोरी करने वाले शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत, अनपरा पुलिस ने मंदिर चोरी के दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के निर्देशन में की गई। पुलिस टीम ने 8 मई 2026 को शाम करीब 7:21 बजे मुखबिर की सूचना पर बिछड़ी अंडरपास ब्रिज रेलवे क्रॉसिंग के पास से अभियुक्तों को पकड़ा। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान सागर उर्फ टॉफी (उम्र करीब 20 वर्ष) पुत्र राजेश कुमार और घमड़ी (उम्र करीब 22 वर्ष) पुत्र समायन धरिकार के रूप में हुई है। दोनों धरिकार बस्ती डिबुलगंज, थाना अनपरा, सोनभद्र के निवासी हैं। अभियुक्तों के कब्जे से मंदिर से चोरी किए गए दो सर्पनुमा सफेद धातु के टुकड़े और दानपात्र से चुराए गए 2100 रुपये नकद बरामद हुए। यह गिरफ्तारी मु.अ.सं. 96/2026 धारा 305(d), 331(4), 317(2) BNS से संबंधित है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को 9 मई 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। अभियुक्त घमड़ी का आपराधिक इतिहास इस प्रकार है: मु.अ.सं. 96/2026 धारा 305(d), 331(4), 317(2) BNS, मु.अ.सं. 124/2020 धारा 380, 411, 457 IPC, मु.अ.सं. 145/2022 धारा 411, 414 IPC, मु.अ.सं. 214/2022 धारा 8/20 NDPS Act, मु.अ.सं. 93/2023 धारा 380, 411, 413, 414, 457 IPC, मु.अ.सं. 102/2023 धारा 380, 411, 413, 414, 457 IPC। अभियुक्त सागर उर्फ टॉफी का आपराधिक इतिहास: मु.अ.सं. 96/2026 धारा 305(d), 331(4), 317(2) BNS, मु.अ.सं. 127/2023 धारा 8/20 NDPS Act। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सच्चिदानंद दास, कांस्टेबल रमेश गौड़, कांस्टेबल अजीत यादव, कांस्टेबल संतोष कुमार और कांस्टेबल पंकज यादव शामिल थे। सभी थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र से हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.