ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news apache bike stolen from home victim lodged complaint questions raised on patrolling

Sonbhadra News: घर से अपाचे बाइक चोरी, पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई, गश्त पर उठे सवाल.

चोपन थाना क्षेत्र के सिंदुरिया गांव में एक मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने राकेश पुत्र नंदलाल के घर से उनकी अपाचे मोटरसाइकिल चुरा ली। यह घटना 19 दिसंबर 2025 की रात से 20 दिसंबर 2025 की सुबह के बीच हुई। राकेश ने चोपन थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

sonbhadra

1:56 PM, Dec 20, 2025

Share:

Sonbhadra News: घर से अपाचे बाइक चोरी, पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई, गश्त पर उठे सवाल.
logo

चोरी की घटना 19 दिसंबर 2025 की रात से 20 दिसंबर 2025 की सुबह के बीच।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र।

चोपन थाना क्षेत्र के सिंदुरिया गांव में एक मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने राकेश पुत्र नंदलाल के घर से उनकी अपाचे मोटरसाइकिल चुरा ली। यह घटना 19 दिसंबर 2025 की रात से 20 दिसंबर 2025 की सुबह के बीच हुई। राकेश ने चोपन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी काली रंग की अपाचे मोटरसाइकिल (नंबर UP 64BB 7572) उनके घर के आंगन से चोरी हुई है। काफी खोजबीन के बाद भी मोटरसाइकिल नहीं मिली है।

विज्ञापन

Img

प्रार्थी के अनुसार, 19 दिसंबर की रात करीब 11 बजे तक दो मोटरसाइकिलें घर पर खड़ी थीं। इसके बाद परिवार सोने चला गया। अगली सुबह करीब 4 बजे जब देखा गया, तो नई टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल गायब थी। यह मोटरसाइकिल आठ महीने पहले ही खरीदी गई थी। इस घटना से क्षेत्र में लोगों ने पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। पीड़ित राकेश ने आरोप लगाया कि पुलिस रात में गश्त नहीं करती है, जिसके कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.