मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news appeal for information about three accused wanted under gangster act identity will remain confidential

Sonbhadra News: गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन अभियुक्तों की सूचना देने की अपील, पहचान रहेगी गोपनीय.

सोनभद्र में गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित तीन अभियुक्तों पर एसपी अभिषेक वर्मा ने 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। इनमें आकाश शुक्ला, धीरेन्द्र तिवारी उर्फ राजेश तिवारी और आयुष पाण्डेय उर्फ नितिन शामिल हैं। तीनों के खिलाफ चोपन थाने में गैंगस्टर एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं, पुलिस गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

sonbhadra

8:09 PM, Aug 24, 2026

Share:

Sonbhadra News: गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन अभियुक्तों की सूचना देने की  अपील, पहचान रहेगी गोपनीय.
logo

गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन अभियुक्तों की तस्वीर जारी, पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए प्रत्येक पर ₹20 हजार का इनाम घोषित किया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने प्रत्येक पर 20-20 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया है। तीनों के खिलाफ चोपन थाने में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज है और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार थाना चोपन में दर्ज मु.अ.सं.-420/2025, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट में तीनों अभियुक्त वांछित चल रहे हैं। इनमें आकाश शुक्ला पुत्र दिनेश शुक्ला निवासी बारी सोरांव, थाना फाफामऊ, प्रयागराज, धीरेन्द्र तिवारी उर्फ राजेश तिवारी पुत्र कैलाश तिवारी निवासी सलैया, थाना कमर्जी, सीधी, मध्य प्रदेश और आयुष पाण्डेय उर्फ नितिन पुत्र सुनील कुमार पाण्डेय निवासी बनाई का पुरा, जुड़ापुर जीर बरी भोज, थाना नवाबगंज, प्रयागराज शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक तीनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी दर्ज है। इनके खिलाफ चोपन थाने में मु.अ.सं.-86/2025 के तहत धारा 20, 27(ए), 29, 60 व 8 एनडीपीएस एक्ट का मामला भी दर्ज है। पुलिस अधीक्षक ने तीनों वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए इनाम घोषित किया है। पुलिस टीमों द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने आमजन से भी सहयोग की अपील की है। पुलिस के अनुसार यदि किसी व्यक्ति को इन वांछित अभियुक्तों के संबंध में कोई विश्वसनीय जानकारी मिलती है तो वह नजदीकी पुलिस थाना अथवा सोनभद्र पुलिस को तत्काल सूचना दे सकता है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखने की बात पुलिस ने कही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.