मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news appeal to celebrate bakrid festival with harmony and peace new tradition is not allowed district magistrate

Sonbhadra News: बकरीद पर्व सौहार्द एवं शांति के साथ मनाने की अपील, नई परंपरा की अनुमति नहीं: जिलाधिकारी.

सोनभद्र में आगामी बकरीद पर्व की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने पर्व को भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील करते हुए कहा कि नई परंपरा की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने सार्वजनिक स्थलों पर कुर्बानी, प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी तथा सड़कों पर नमाज अदा करने पर रोक की जानकारी दी।

sonbhadra

7:36 PM, May 24, 2026

Share:

Sonbhadra News: बकरीद पर्व सौहार्द एवं शांति के साथ मनाने की अपील, नई परंपरा की अनुमति नहीं: जिलाधिकारी.
logo

आगामी बकरीद पर्व की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

आगामी बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं कानून व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में पीस कमेटी एवं धर्मगुरुओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के विभिन्न धर्मगुरुओं, प्रबुद्धजनों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया और पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने पर सहमति जताई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि बकरीद का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के वातावरण में मनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद में किसी भी प्रकार की नई परंपरा शुरू करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी उप जिलाधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर शांति व्यवस्था का जायजा लेने तथा स्थानीय स्तर पर पीस कमेटी की बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने सोशल मीडिया पर फैलने वाली फर्जी खबरों एवं अफवाहों के प्रति सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें और उसकी तत्काल सूचना प्रशासन को दें। उन्होंने नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी किसी भी स्थिति में नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थलों पर कुर्बानी देना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही सड़कों पर नमाज अदा करने की अनुमति नहीं होगी, ताकि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने लोगों से अपील की कि कुर्बानी के बाद अवशेषों एवं मांस को खुले में न फेंकें। इन्हें निर्धारित स्थान पर सुरक्षित तरीके से भूमि में दफन किया जाए, जिससे स्वच्छता व्यवस्था बनी रहे और किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बगीश कुमार शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, समस्त उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, धर्मगुरु एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। सभी धर्मगुरुओं एवं समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि जनपद में बकरीद का पर्व पूर्व वर्षों की भांति आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाया जाएगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.