ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news arbitrariness of liquor mafia in bijpur indiscriminate sale at higher prices after the stipulated time administration silent

Sonbhadra News: बीजपुर में शराब माफियाओं की मनमानी: तय समय के बाद ऊंचे दाम पर धड़ल्ले से बिक्री, प्रशासन मौन.

बीजपुर में कम्पोजिट शराब दुकान पर तय समय के बाद भी बिक्री जारी रहने की शिकायत है। रात 10 बजे के बाद भी दुकान खुली रहने और ओवररेट वसूली के आरोप लगे हैं। अद्धा, पौवा और बोतलों पर 20 से 50 रुपये अधिक लिए जा रहे हैं। इससे ग्राहकों और दुकानदारों के बीच विवाद की स्थिति बन रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

sonbhadra

7:51 PM, Apr 30, 2026

Share:

Sonbhadra News: बीजपुर में शराब माफियाओं की मनमानी: तय समय के बाद ऊंचे दाम पर धड़ल्ले से बिक्री, प्रशासन मौन.
logo

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

बीजपुर बाजार क्षेत्र में शराब बिक्री के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। बीजपुर बाजार स्थित कम्पोजिट अंग्रेजी शराब एवं बीयर शॉप पर निर्धारित समय सीमा के बाद भी धड़ल्ले से शराब बेचे जाने के गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं। सरकारी नियमों के अनुसार जहां शराब दुकानों को रात 10 बजे तक ही संचालित किया जाना है, वहीं संबंधित दुकान पर रात 10:30 बजे के बाद तक बिक्री जारी रहने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकान न केवल तय समय के बाद खुली रहती है, बल्कि रात 10 बजे के बाद अद्धा, पौवा और बोतलों पर प्रिंट रेट से 20 से 50 रुपये अधिक वसूले जा रहे हैं। इस अवैध वसूली के चलते आए दिन ग्राहकों और विक्रेताओं के बीच झगड़े, गाली-गलौज और विवाद की स्थिति बन रही है, जिससे क्षेत्र का माहौल बिगड़ता जा रहा है। आरोप यह भी है कि दुकान निर्धारित समय से पहले ही खोल दी जाती है और देर रात 11 से 12 बजे तक खुलेआम बिक्री जारी रहती है। नाम न छापने की शर्त पर कई स्थानीय नागरिकों ने बताया कि इस तरह की लापरवाही और नियमों की अनदेखी से क्षेत्र में नशाखोरी को बढ़ावा मिल रहा है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं और अपराध की आशंका भी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि शराब बिक्री के नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित हो सके और क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था कायम रह सके।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.