ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news ashutosh singh reached sonbhadra for the first time after winning the mlc elections received a grand welcome at the sp office

Sonbhadra News: एमएलसी चुनाव में जीत के बाद पहली बार सोनभद्र पहुंचे आशुतोष सिन्हा , सपा कार्यालय पर हुआ भव्य स्वागत.

एमएलसी चुनाव में जीत के बाद पहली बार सोनभद्र पहुंचे आशुतोष सिन्हा का समाजवादी पार्टी कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया। सांसद छोटेलाल खरवार और जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव समेत पदाधिकारियों ने उनका अभिनंदन किया। आशुतोष सिन्हा ने जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं की एकजुटता, मेहनत और संघर्ष को देते हुए सभी का आभार जताया।

sonbhadra

4:20 PM, Nov 21, 2026

Share:

Sonbhadra News: एमएलसी चुनाव में जीत के बाद पहली बार सोनभद्र पहुंचे आशुतोष सिन्हा , सपा कार्यालय पर हुआ भव्य स्वागत.
logo

एमएलसी चुनाव में जीत के बाद सोनभद्र पहुंचे आशुतोष सिन्हा का सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर भव्य स्वागत किया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

सोनभद्र।

एमएलसी चुनाव में जीत हासिल करने के बाद पहली बार सोनभद्र पहुंचे आशुतोष सिन्हा का शनिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर भव्य स्वागत किया। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान सांसद छोटेलाल खरवार और समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव समेत अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत कर जीत की बधाई दी। पार्टी कार्यालय पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान आशुतोष सिन्हा ने समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और नेताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में पार्टी के सभी लोगों ने जिस एकजुटता, मजबूती और समर्पण के साथ मेहनत की तथा समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, वह बेहद सराहनीय है। यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के संघर्ष और मेहनत का परिणाम है।

विज्ञापन

Img

आशुतोष सिन्हा ने चुनाव के अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह चुनाव मतदान कराने के लिहाज से जितना चुनौतीपूर्ण था, उससे कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां मतगणना के दौरान सामने आईं। लगातार दो रात और तीन दिन तक मतगणना चली। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में सत्ताधारी दल की सरकार होने के कारण मंत्रियों, विधायकों और मेयर स्तर से दबाव बनाने की कोशिशें की गईं, लेकिन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ डटे रहे। उन्होंने विशेष रूप से बनारस के समाजवादी साथियों का आभार जताते हुए कहा कि उन लोगों ने लगातार दो रात और तीन दिन तक जागकर मतगणना स्थल पर पार्टी का मजबूती से साथ दिया। कठिन परिस्थितियों के बावजूद कार्यकर्ताओं ने अपना धैर्य और हौसला बनाए रखा। उनकी एकजुटता और संघर्ष के कारण ही पार्टी इस चुनौतीपूर्ण चुनाव में मजबूती से खड़ी रही। उन्होंने आगे कहा कि यह जीत समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण शुरुआत है। कार्यकर्ताओं का यही उत्साह, एकता और संघर्ष आने वाले समय में भी जारी रहना चाहिए। उन्होंने पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को धन्यवाद देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.