मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news assistant electrical engineer m p emotional farewell to gupta officers and employees gave good wishes

Sonbhadra News: सहायक विद्युत अभियंता एम.पी. गुप्ता को भावभीनी विदाई, अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं.

चोपन रेलवे विद्युत कार्यालय में सहायक विद्युत अभियंता (समन्वय) एम.पी. गुप्ता के सेवानिवृत्ति/स्थानांतरण उपरांत विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रेलवे के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

sonbhadra

7:46 PM, Jun 1, 2026

Share:

Sonbhadra News: सहायक विद्युत अभियंता एम.पी. गुप्ता को भावभीनी विदाई, अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं.
logo

विदाई समारोह में रेलवे के विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र।

चोपन रेलवे विद्युत कार्यालय में सहायक विद्युत अभियंता (समन्वय) एम.पी. गुप्ता का विदाई समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर रेलवे के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।विद्युत विभाग के इंचार्ज एम.पी. सिंह ने चोपन क्षेत्र के सभी अधिकारियों, सुपरवाइजरों और कर्मचारियों को इस समारोह के लिए आमंत्रित किया था। कार्यक्रम के दौरान, मंडल यातायात प्रबंधक, चोपन ने एम.पी. गुप्ता के कार्यकाल का विस्तार से वर्णन किया।

विज्ञापन

Img

ए.टी.एम. चोपन, ए.डी.ई.एन. चोपन, ए.एम.ई. पावर चोपन और नगर पंचायत प्रतिनिधि चोपन सहित सभी सुपरवाइजरों ने बारी-बारी से अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का मंच संचालन शाकिब खान ने किया। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत किया और समारोह का समापन किया। रेलवे के विभिन्न विभागों से आए हुए कर्मचारियों ने एम.पी. गुप्ता को सम्मानित किया और उन्हें विदाई दी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.