ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news assistant manager of canara bank committed suicide suicide note recovered from the spot

Sonbhadra News: केनरा बैंक के असिस्टेंट मैनेजर का संदिग्ध परिस्थिति में मिला होटल के कमरे में शव , मौके से सुसाइड नोट बरामद.

केनरा बैंक के असिस्टेंट मैनेजर अब्बास अहमद जैदी (33) ने मंगलवार को राबर्ट्सगंज स्थित एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह वाराणसी के गोविंदपुरा दालमंडी के निवासी थे। घटना की सूचना मिलते ही सीओ नगर रणधीर मिश्रा और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

sonbhadra

9:05 AM, Dec 17, 2025

Share:

Sonbhadra News: केनरा बैंक के असिस्टेंट मैनेजर का संदिग्ध परिस्थिति में मिला होटल के कमरे में शव , मौके से सुसाइड नोट बरामद.
logo

होटल के कमरे का दरवाज़ा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

केनरा बैंक के असिस्टेंट मैनेजर अब्बास अहमद जैदी (33) का मंगलवार को राबर्ट्सगंज स्थित एक होटल में संदिग्ध परिस्थिति में कमरे में फंदे पर झूलता शव मिला। प्रथम दृष्टि आत्महत्या का मामला लग रहा है, मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। वह वाराणसी के गोविंदपुरा दालमंडी के निवासी थे। घटना की सूचना मिलते ही सीओ नगर रणधीर मिश्रा और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जैदी केनरा बैंक के वाराणसी स्थित मकबूल आलम रोड मंडल कार्यालय में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। सोमवार को अब्बास बैंक के काम से सोनभद्र आए थे। उन्होंने परासी शाखा में कार्य संबंधी जानकारी ली और मुडिलाडिह डिग्री कॉलेज में खाता खुलवाने की बात की। इसके बाद उन्होंने राबर्ट्सगंज शाखा में प्रबंधक व अन्य कर्मियों से मुलाकात की। उन्हें एक रिकवरी एजेंट के माध्यम से न्यू सवेरा होटल में ठहराया गया था।

विज्ञापन

Img

मंगलवार सुबह उनके कमरे के बाहर नाश्ता रखा गया, लेकिन वह बाहर नहीं आए। शाम तक मंडल कार्यालय को उनकी कोई रिपोर्ट नहीं मिलने पर तलाश शुरू हुई। काफी देर तक आवाज देने पर भी कोई जवाब न मिलने पर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर असिस्टेंट मैनेजर का शव फंदे से लटका मिला। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें लोन को लेकर तनाव का उल्लेख किया गया है। बताया जा रहा है कि अब्बास अहमद की शादी आगामी 28 दिसंबर को तय थी, जिसके कारण वे कथित तौर पर मानसिक दबाव में थे। सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जानकारी जुटाई। उन्होंने बताया कि मामले से जुड़े सभी बिंदुओं पर गहन पड़ताल की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.