क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news attack by bullies on crusher plant allegations of vandalism and cash loot

Sonbhadra News: क्रशर प्लांट पर दबंगों का धावा, तोड़फोड़ और नकदी लूट का आरोप.

ओबरा थाना क्षेत्र के रास पहरी में एक पत्थर क्रेशर प्लांट पर हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया। छह से सात हमलावरों ने प्लांट में तोड़फोड़ की और कर्मचारियों से मारपीट भी की। हमलावरों ने प्लांट में गिट्टी लोड कराने आए ट्रकों और कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की। इस तोड़फोड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद प्लांट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

sonbhadra

11:22 AM, Feb 15, 2026

Share:

Sonbhadra News: क्रशर प्लांट पर दबंगों का धावा, तोड़फोड़ और नकदी लूट का आरोप.
logo

आधा दर्जन की संख्या में पहुंचे दबंग बदमाशों ने जमकर मचाया उत्पात।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

ओबरा थाना क्षेत्र के रास पहरी में एक पत्थर क्रेशर प्लांट पर हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया। यह घटना गुरुवार देर रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। छह से सात हमलावरों ने प्लांट में तोड़फोड़ की और कर्मचारियों से मारपीट भी की। हमलावरों ने प्लांट में गिट्टी लोड कराने आए ट्रकों और कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की। उन्होंने कई सामानों को नुकसान पहुंचाया। इस तोड़फोड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद प्लांट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवनगर कॉलोनी निवासी कृष्णा गुप्ता का रास पहाड़ी में कृष्णा स्टोन क्रशिंग प्लांट है। आरोप है कि 12 फरवरी की रात करीब 11:30 बजे 6-7 लोग प्लांट पर पहुंचे और वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने प्लांट परिसर में खड़ी गाड़ियों के शीशे व अन्य सामान क्षतिग्रस्त कर दिए। इसके बाद वे जबरन कार्यालय में घुस गए और वहां रखे टीवी, फर्नीचर व अन्य सामान में तोड़फोड़ की। आरोप है कि कार्यालय की दराज में रखी नकदी और जरूरी कागजात भी वे अपने साथ ले गए। जाते समय आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित पक्ष का कहना है कि पूरी घटना प्लांट में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर उक्त प्रकरण के संबंध में थाना ओबरा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर, पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का गहनता से अवलोकन/विश्लेषण किया जा रहा है। अग्रेतर वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है। मौके पर लॉ एंड ऑर्डर की कोई समस्या नहीं है। शिकायतकर्ता और उनके स्टाफ ने घटना के बाद भयभीत होने की बात कही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.