ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news attack on the vehicle of minister of state sanjeev gond one accused in custody the minister said that i have no previous dispute with anyone

Sonbhadra News: राज्यमंत्री संजीव गोंड के वाहन पर हमला, एक आरोपी हिरासत में, मंत्री ने कहा मेरा किसी से पहले का विवाद नहीं.

उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री समाज कल्याण संजीव सिंह गोंड के वाहन पर बृहस्पतिवार की रात मनबढ़ों ने हमला कर दिया। वह जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव तिवारी के साथ रॉबर्ट्सगंज से डाला लौट रहे थे।मनबढ़ों ने उनके वाहन को ओवरटेक कर रोकने की कोशिश की। शीशा और बोनट पर मुक्के से हमला किया। पुलिस ने इस मामले में लखनऊ नंबर की एक कार को कब्जे में लिया है। मंत्री ने कहा मेरा पहले का किसी से विवाद नहीं।

sonbhadra

11:06 AM, Oct 31, 2025

Share:

Sonbhadra News: राज्यमंत्री संजीव गोंड के वाहन पर हमला, एक आरोपी हिरासत में, मंत्री ने कहा मेरा किसी से पहले का विवाद नहीं.
logo

चोपन थाना क्षेत्र के चोपन पुल के पास गुरूवार देर शाम का मामला।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के समाजकल्याण राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड के वाहन पर बृहस्पतिवार रात चोपन में हमला हुआ। यह घटना रॉबर्ट्सगंज से डाला लौटते समय हुई, जहां हमलावरों ने उनके वाहन को रोकने का प्रयास किया और शीशे व बोनट पर मुक्के मारे। राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड ने बताया कि लोढ़ी टोल प्लाजा पार करने के बाद एक लखनऊ नंबर की कार उनके पीछे लग गई। कार सवारों ने रास्ते में कई बार उनके वाहन को ओवरटेक करने और रोकने की कोशिश की। चोपन पुल से पहले, एस्कॉर्ट गाड़ी के आगे निकलने के बाद, ब्रेकर पर मंत्री के वाहन की गति धीमी होते ही हमलावर सामने आ गए और मुक्के मारने लगे।

Img

चालक ने स्थिति भांपते हुए गाड़ी आगे बढ़ा दी। सोन नदी पुल पार करने के बाद मंत्री ने बैरियर पर वाहन रोककर पुलिस को सूचना दी। चोपन एसओ कुमुद शेखर सिंह तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कार सवार वाहन छोड़कर भाग चुके थे। पुलिस ने लखनऊ नंबर की कार को कब्जे में ले लिया, जो दुद्धी के अंकित मिश्रा की बताई जा रही है। सोनभद्र एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि यह विवाद राज्यमंत्री के काफिले में शामिल एस्कॉर्ट गाड़ी को ओवरटेक करने को लेकर हुआ था। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने वाहन स्वामी अंकित मिश्रा को हिरासत में ले लिया है और दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Img

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, मंत्री अपने सहयोगियों के साथ यात्रा कर रहे थे, तभी एक वाहन (UP32KP1042) ने उनकी एस्कॉर्ट गाड़ी को ओवरटेक करने का प्रयास किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। चोपन पुलिस ने चेकिंग के दौरान वाहन सहित उसके मालिक अंकित मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। वाहन में दुद्धी निवासी शुभम सोनी और पंकज अग्रहरि भी मौजूद थे। पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है। घटना को लेकर राज्यमंत्री ने बताया काफिले में शामिल एस्कॉर्ट टीम के साथ वाहन में सवार कुछ युवकों ने विवाद किया। यह घटना कलेक्ट्रेट में एक कार्यक्रम के बाद डाला स्थित निवास आने के दौरान शाम को घटित हुई। टोल प्लाजा पार करने के बाद युवकों ने वाहन को रोकने का प्रयास किया और अभद्रता की। संजीव कुमार गोंड ने बताया सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

Img

राज्यमंत्री ने बताया टोल प्लाजा पार करते ही एक काले रंग की कार तेजी से उनके एस्कॉर्ट वाहन से आगे निकली। एस्कॉर्ट टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं रुके। इसके बाद युवकों ने हमारी गाड़ी को भी रोकने की कोशिश की। यह सिलसिला चोपन पुल के पास बने ब्रेकर तक चला, जहां युवकों ने अपनी गाड़ी लगाकर एस्कॉर्ट टीम के सदस्यों को गाली-गलौज दी और दो लोगों ने राज्यमंत्री की गाड़ी के बोनट पर हाथ से पीटा। घटना की सूचना तत्काल चोपन पुलिस को दी गई। थानाअध्यक्ष मौके पर पहुंचे और विवाद में शामिल वाहन को कब्जे में ले लिया और एक आरोपी को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Img

राज्यमंत्री ने इस घटना पर कहा कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं है। उन्होंने कहा, "हमें नहीं पता कि उनकी मंशा क्या थी या वे कौन लोग थे। यह जांच का विषय है।" मंत्री ने बताया कि जिन्हें कोई समस्या या काम होता है, वे उनके आवास पर आकर मिलते हैं और उनसे अच्छे से बातचीत की जाती है। राज्यमंत्री ने यह भी कहा कि उन्हें यह जानकारी नहीं है कि ये लोग अचानक कहां से और कैसे आए। पुलिस पूछताछ के बाद ही आरोपियों की मंशा और इस घटना के पीछे के उद्देश्य का पता चल पाएगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.