Sonbhadra News: तेज़ रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर वाहन पलटी, केबिन में फसे व्यक्ति को रेस्कीयू कर निकाला गया बाहर.
चोपन थाना क्षेत्र के पटवध के पास देर रात एक हादसा हो गया। राखड़ से भरा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक ट्रेलर के केबिन में घंटों फसा रहा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस राहत बचाव कार्य में जुटी दिखी और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से बाहर निकाला गया।
sonbhadra
1:12 PM, Sep 21, 2025
Share:


हादसे में ट्रेलर का मोबिल समेत राखड़ सड़क पर बिखरा।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
वाराणसी-शक्तिनगर राज्यमार्ग पर चोपन थाना क्षेत्र के पटवध के पास देर रात एक हादसा हुआ। राखड़ से भरा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रेलर का मोबिल समेत राखड़ सड़क पर बिखर गया। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
मिली जानकारी के अनुसार हादसे में चालक ट्रेलर के केबिन में फंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से बाहर निकाला गया। घायल चालक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोपन ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। चालक की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को ट्रेलर वाहन संख्या यूपी 50 डीटी 8779 को लेकर ड्राइवर अनिल पुत्र लल्लू निवासी धनरौल बांध थाना रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र व खलासी राहुल कुमार पुत्र बालकृष्ण निवासी करगरा थाना चोपन सोनभद्र जो सोनभद्र से राखड़ लादकर जनपद जौनपुर के लिये जा रहा था। ग्राम पटवध में अनियन्त्रित होकर पलट गया। जिसमे खलासी राहुल कुमार को मामूली चोटे आयीं थी। घटना को लेकर लॉ&आर्डर की कोई समस्या नहीं है। यातायात व्यवस्था सुचारु रुप से चल रही है।
मौके पर मौजूद चालक अनिल ने बताया साथ में मौजूद सेकेंडियर को हादसे में चोट आई है। दुर्घटना के समय वाहन वही चला रहा था। वाहन को नुकसान हुआ है। वाहन स्वामी आजमगढ़ का रहने वाला है जिसको हादसे की सूचना दे दी गईं है।



