मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news attack with sticks and axe two injured over tying of horse in the field and old land rivalry

Sonbhadra News: खेत में घोड़ा बांधने व पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर चटकी लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी से हमला, दो घायल.

बभनी थाना क्षेत्र के कोंगा गांव में खेत में घोड़ा बांधने और पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी के हमले में दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी बभनी भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

sonbhadra

5:33 PM, Jul 30, 2026

Share:

Sonbhadra News: खेत में घोड़ा बांधने व पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर चटकी लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी से हमला, दो घायल.
logo

कोंगा गांव में मारपीट की घटना के बाद मौके पर पुलिस जांच करती हुई।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

सोनभद्र।

बभनी थाना क्षेत्र के कोंगा गांव में वृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे खेत में घोड़ा बांधने और पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर एक व्यक्ति को घायल कर दिया गया। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बभनी में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, खेत में घोड़ा बांधने को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर पुरानी जमीनी रंजिश भी सामने आ गई और दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। आरोप है कि एक पक्ष प्रेमचंद,नंदू, दिनेश तथा शोभनाथ निवासी कोंगा ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

विज्ञापन

Img

जिससे बृजेश्वर 55 पुत्र बलवीर निवासी कोंगा तथा दूसरे पक्ष से नंदू गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी बभनी भिजवाया तथा दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि खेत में घोड़ा बांधने और पुराने जमीनी विवाद को लेकर मारपीट की सूचना मिली थी। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.