ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news attacked during party with friends youth s private part damaged

Sonbhadra News: दोस्तों संग पार्टी के दौरान हमला, युवक का प्राइवेट पार्ट क्षतिग्रस.

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात एक युवक का आपसी विवाद के बाद धारदार हथियार से प्राइवेट पार्ट काट दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है और दोनों आरोपियों से पूछताछ कर वास्तविक तथ्य की जानकारी ले रही है।

sonbhadra

12:26 PM, Oct 27, 2025

Share:

Sonbhadra News: दोस्तों संग पार्टी के दौरान हमला, युवक का प्राइवेट पार्ट क्षतिग्रस.
logo

घटना के सम्बन्ध में पीड़ित के परिजनों से पूछताछ करती पुलिस।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात एक युवक का आपसी विवाद के बाद धारदार हथियार से प्राइवेट पार्ट काट दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है और दोनों आरोपियों से पूछताछ कर वास्तविक तथ्य की जानकारी ले रही है। चुर्क गांव निवासी 29 वर्षीय पीड़ित युवक ऑटो चलाता है।

रविवार रात वह चुर्क गांव से पहले बने पुलिया के पास कुछ दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद उस पर हमला किया गया। हमले में युवक का प्राइवेट पार्ट गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Img

सीओ सिटी रणधीर कुमार मिश्रा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि चुर्क निवासी पप्पू पुत्र कमला को चोटें आई थीं। अस्पताल में उनसे पूछताछ की गई। शुरुआत में नशे की हालत में होने के कारण पप्पू कुछ बता नहीं पाए। सोमवार सुबह पूछताछ में उन्होंने बताया कि राजेश और भवानी नामक दोस्तों के साथ नशा किया था और नशे में ही उनका आपस में विवाद हो गया, जिसमें उन्हें चोटें आईं। पुलिस ने पप्पू की तहरीर पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने राजेश और भवानी को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है ताकि घटना के वास्तविक तथ्यों का पता चल सके। मौके पर स्थिति सामान्य है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.