Sonbhadra News: बहेराडोल में पांच बीघा वन भूमि पर कब्जे की कोशिश, वन विभाग ने हटाया अतिक्रमण.
बहेराडोल गांव में वन भूमि पर किए जा रहे कथित अवैध कब्जे को वन विभाग ने हटवा दिया। ग्रामीणों ने दूसरे गांव के लोगों पर करीब पांच बीघा जंगल की जमीन पर झोपड़ी डालकर कब्जे का प्रयास करने का आरोप लगाया था। शिकायत के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और झोपड़ी हटवाई। कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और नियमित निगरानी की मांग की।
sonbhadra
7:17 PM, Aug 21, 2026
Share:


वन विभाग की टीम ने बहेराडोल गांव में वन भूमि पर किए गए कथित अवैध कब्जे को हटाकर झोपड़ियों को ध्वस्त किया।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पांडेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी थाना क्षेत्र के चौना ग्राम पंचायत के बहेराडोल गांव में जंगल की जमीन पर किए जा रहे कथित अवैध कब्जे को वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर हटवा दिया। वन भूमि पर बाहरी लोगों द्वारा झोपड़ी डालकर कब्जा किए जाने की शिकायत ग्रामीणों ने वन विभाग से की थी। ग्रामीणों के अनुसार, दूसरे गांव के कुछ लोग बहेराडोल में करीब पांच बीघा जंगल की जमीन पर झोपड़ी डालकर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। धीरे-धीरे जमीन को अपने कब्जे में लेने की कोशिश की जा रही थी। इसकी जानकारी होने पर गांव के लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को मामले से अवगत कराया और कार्रवाई की मांग की। शिकायत मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मौके का निरीक्षण कर जंगल की जमीन पर किए जा रहे कब्जे को हटवा दिया। झोपड़ी आदि को हटाकर वन भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। इस कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों का कहना है कि वन भूमि पर लगातार हो रहे अतिक्रमण से जंगल के अस्तित्व पर खतरा उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में नियमित निगरानी कर अवैध कब्जे की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। डीएफओ रेणुकूट ने बताया कि जंगल की जमीन पर कुछ लोग कब्जा कर रहे थे। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भेजकर कब्जा हटवा दिया गया है। वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा।
