मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news attempt to kidnap a child failed in renukoot life of the 8 year old child was saved due to his wisdom

Sonbhadra News: रेणुकूट में बच्चे के अपहरण का प्रयास नाकाम, 8 वर्षीय बच्चे की सूझबूझ से बची जान.

पिपरी थाना क्षेत्र के रेणुकूट नगर के मुर्धवा स्थित साईं मंदिर के पास शुक्रवार सुबह एक बच्चे को अगवा करने का प्रयास किया गया। बच्चे की सूझबूझ और साहस से वह सुरक्षित बच निकला। स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

sonbhadra

3:44 PM, Mar 6, 2026

Share:

Sonbhadra News: रेणुकूट में बच्चे के अपहरण का प्रयास नाकाम, 8 वर्षीय बच्चे की सूझबूझ से बची जान.
logo

सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

पिपरी थाना क्षेत्र के रेणुकूट नगर के मुर्धवा स्थित साईं मंदिर के पास शुक्रवार सुबह एक बच्चे को अगवा करने का प्रयास किया गया। बच्चे की सूझबूझ और साहस से वह सुरक्षित बच निकला। स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार, लगभग 8 वर्षीय बादल कुमार साईं मंदिर के समीप खेल रहा था। तभी एक युवक उसे अचानक उठाकर जंगल की ओर ले जाने लगा। जंगल का इलाका होने के कारण बच्चे की आवाज आसपास के लोगों तक नहीं पहुंच सकी। इसी दौरान बच्चे ने हिम्मत दिखाते हुए युवक को दांत से काट लिया, जिससे उसकी पकड़ ढीली हो गई। मौका मिलते ही बच्चा वहां से भागकर सीधे अपने घर पहुंचा और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। बच्चे की बात सुनते ही आसपास के छह लोग तुरंत जंगल की ओर दौड़े और काफी तलाश के बाद उस युवक को पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रेणुकूट चौकी प्रभारी कुंवर सिंह मौके पर पहुंचे और युवक को पुलिस चौकी ले गए। चौकी प्रभारी कुंवर सिंह ने बताया कि क्षेत्र में बच्चा चोरी की अफवाह फैल रही है, लेकिन पकड़ा गया युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रहा है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है। जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.