ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news attempt to smuggle cows failed 7 cows recovered 2 smugglers arrested

Sonbhadra News: गोवंश तस्करी का प्रयास विफल, 7 गोवंश बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार.

जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गोवंश तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए 7 गोवंश बरामद किए हैं, साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजा जा रहा है।

sonbhadra

3:06 PM, Mar 19, 2026

Share:

Sonbhadra News: गोवंश तस्करी का प्रयास विफल, 7 गोवंश बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार.
logo

मुखबिर की सूचना पर रानीडीह पुलिया, थाना कोन क्षेत्र के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ा गया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गोवंश तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए 7 गोवंश बरामद किए हैं, साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के पर्यवेक्षण में की गई इस कार्रवाई में 18 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर रानीडीह पुलिया (थाना कोन क्षेत्र) के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि चोपन और जुगैल थाना क्षेत्र से गोवंश खरीदकर झारखंड के व्यापारियों के माध्यम से अवैध रूप से पश्चिम बंगाल वध के लिए भेजा जाता था। पुलिस ने मौके से कुल 7 गोवंश बरामद किए। इस संबंध में थाना कोन पर मुकदमा अपराध संख्या 41/2026 धारा 3/5ए/5बी/8 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त-:

सुरेश पुत्र जग्गन निवासी कनछ, थाना चोपन, सोनभद्र

शांति देवी पत्नी स्व. सोमर निवासी चटनीया, थाना मेराल, गढ़वा (झारखंड)

विज्ञापन

गिरफ्तारी करने वाली टीम-:

उपनिरीक्षक वृजनाथ यादव, चौकी प्रभारी चननी

उपनिरीक्षक वीरेन्द्र राय, चौकी प्रभारी पोखरिया

उपनिरीक्षक लालजी यादव, चौकी प्रभारी चाँचीकला

हेड कांस्टेबल राजेश यादव, कांस्टेबल रामभुवन कुशवाहा, महिला कांस्टेबल सुजेता भारती।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.