मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news aunt and niece died due to drowning in ash dam body recovered after 20 hours

Sonbhadra News: ऐश डेम में डूबने से चाची-भतीजी की मौत, 20 घंटे बाद शव बरामद.

पिपरी थाना क्षेत्र के बेलवादह गांव में बने ऐश डेम को ट्यूब के सहारे पार करते समय चाची-भतीजी की डूबकर मौत हो गई। महिला उषा (24) अपने पति राहुल और 4 वर्षीय भतीजी रिंकी के साथ ऐश डेम पार कर रही थी, तभी बीच धारा में संतुलन बिगड़ने से बच्ची पानी में गिर गई।

sonbhadra

8:56 PM, Feb 17, 2026

Share:

Sonbhadra News: ऐश डेम में डूबने से चाची-भतीजी की मौत, 20 घंटे बाद शव बरामद.
logo

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द पुल निर्माण की मांग की है।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

पिपरी थाना क्षेत्र के बेलवादह गांव में बने ऐश डेम को ट्यूब के सहारे पार करते समय चाची-भतीजी की डूबकर मौत हो गई। महिला उषा (24) अपने पति राहुल और 4 वर्षीय भतीजी रिंकी के साथ ऐश डेम पार कर रही थी, तभी बीच धारा में संतुलन बिगड़ने से बच्ची पानी में गिर गई। उसे बचाने के लिए उषा भी कूद गई और दोनों बह गईं, जबकि पति तैरकर बाहर निकल आया। सूचना पर पुलिस और ग्रामीणों ने देर शाम तक तलाश की, लेकिन अंधेरा और झाड़ियों के कारण सफलता नहीं मिली। अगले दिन वाराणसी से पहुंची एसडीआरएफ टीम ने करीब 20 घंटे की मशक्कत के बाद झाड़ियों में फंसे दोनों शव बरामद कर लिए। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। उनका कहना है कि पार करने के लिए कोई पुल न होने के कारण लोग मजबूरी में ट्यूब के सहारे आवागमन करते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द पुल निर्माण की मांग की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.