ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news auto and bikes coming in the opposite direction 3 serious district hospital referred

Sonbhadra News: विपरीत दिशा में आ रही ऑटो और बाइक में जोरदार भीड़त, 3 गंभीर जिला अस्पताल रेफर.

जुगैल थाना क्षेत्र के चौरा इलाके में विपरीत दिशा से आ रही ऑटो और बाइक में जोरदार टक्कर हो गईं। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

sonbhadra

10:44 PM, Sep 14, 2025

Share:

Sonbhadra News: विपरीत दिशा में आ रही ऑटो और बाइक में जोरदार भीड़त, 3 गंभीर जिला अस्पताल रेफर.
logo

सभी घायलों का सीएचसी चोपन में किया गया प्राथमिक इलाज़।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, जुगैल।

जुगैल थाना क्षेत्र के चौरा इलाके में एक ऑटो और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। हादसे में बाइक पर सवार दो लोग और ऑटो में सवार एक यात्री घायल हुए। घायल ऑटो चालक विष्णु मजदूरी करके अपने घर नडीहवा लौट रहा था। बाइक सवार दोनों व्यक्ति चोपन की ओर जा रहे थे। स्थानीय लोगों ने घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोपन पहुंचाया। सीएचसी में तैनात डॉक्टर अर्जुन कुमार ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.