Sonbhadra News: सवारी से भरी आटो अमिला धाम घाटी पर पलटी, एक की मौत, आधा दर्जन घायल.
कोन थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक सड़क हादसे में 35 वर्षीय महिला बिगनी देवी की मौत हो गई। यह दुर्घटना चकरिया चौकी क्षेत्र के अमिला धाम घाटी पर लगभग 7:30 बजे हुई, जब सवारी से भरा एक ऑटो पलट गया।
sonbhadra
3:47 PM, Jan 18, 2026
Share:


रामपुर बरकोनिया से आटो से अमिला धाम होते आ रहे थे श्रद्धालु बागेसोती।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
सोनभद्र के कोन थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक सड़क हादसे में 35 वर्षीय महिला बिगनी देवी की मौत हो गई। यह दुर्घटना चकरिया चौकी क्षेत्र के अमिला धाम घाटी पर लगभग 7:30 बजे हुई, जब सवारी से भरा एक ऑटो पलट गया। इस हादसे में करीब दर्जन भर लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों में पूजा (35 वर्ष, विखमपुर), देवकी (40 वर्ष, उदय की पत्नी), शंकर उरांव (50 वर्ष), रंजीता, नंदनी, अनुपा, राजेश, अवधेश, निशा और अमरावती शामिल हैं। इन सभी को हल्की चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
कोन पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुध्दी भेज दिया है। चकरिया चौकी प्रभारी शिव प्रकाश यादव ने बताया कि ऑटो रामपुर बरकोनिया क्षेत्र से बागेसोती जा रहा था। अमिला घाट उतरते समय ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ।
